अज्ञात मोपेड की टक्कर से महिला घायल

चौसाला मार्ग की घटना

अंजनगांव सुर्जी/दि.11 – अंजनगाव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसाळा मार्ग पर एक महिला को अज्ञात मोपेड चालक ने टक्कर मार दी. हादसे में महिला गिर पडी और उसके सिर में गंभीर चोटें आई है.
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता संगीतराव सुर्यमान दारोकार ने रिपार्ट दर्ज कराई है कि गुरूवार को शाम करीब 5 बजे उनकी पत्नी अपनी सहेली के घर चौसाला जा रही थी. इसी दौरान सामने से अचानक आए एक अज्ञात दोपहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे महिला सडक पर गिर गई और उसके सिर पर चोट आई अंजनगाव सुर्जी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Back to top button