फर्जी अंडा बिल प्रकरण में दोषियों पर करें कार्रवाई

विपक्ष के नेता का आदिवासी विकास मंत्री को पत्र

अमरावती /दि.11 – आदिवासी विकास विभाग के अमरावती अपर आयुक्त कार्यालय के अधिन रहनेवाले धारणी एकात्मिक प्रकल्प अधिकारी के नियंत्रण की शासकीय आश्रमशाला में अंडों की आपूर्ति न करते हुए 90 लाख रुपए का बिल निकालने के प्रकरण में राज्य के विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके को दोषी पर कडी कार्रवाई करने की मांग पत्र के जरिए की है.
आपूर्ति के कागजपत्र चोरी होने बाबत शिकायत चौकीदार मौजीलाल मावस्कर ने धारणी थाने में 6 जून 2024 को दी थी. अंडा आपूर्ति के बिल, रसीद, लेखा-जोखा वाली फाइल 31 मई से 4 जून के दौरान चोरी होने की शिकायत दी गई है. लेकिन पुलिस ने शासकीय घोटाला समझकर शिकायत की तरफ ध्यान नहीं दिया. धारणी के वर्तमान प्रकल्प अधिकारी शुक्ला ने स्वामी समर्थ आपूर्तिकर्ता समेत लेखापाल, वरिष्ठ लिपीक और भंडारपाल पर कार्रवाई के लिए प्रयास शुरु किए है.

* अमरावती एटीसी ने दिया नोटिस
धारणी के प्रकल्प अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला ने यह प्रकरण उजागर किया है. इस प्रकरण में तीन कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए है. अमरावती एटीसी ने कारण बताओ नोटिस दी है. लेकिन इस प्रकरण की जांच धीमी गति से शुरु रहते विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार इस प्रकरण में कुदने से प्रकरण गरमाने के संकेत है. प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर इसमें लेखापाल, भंडारपाल और वरिष्ठ लिपीक पर आरोप किए गए है.

* कार्रवाई कर वॉटस्एप पर दें जानकारी
राज्य के विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने मंत्री डॉ. अशोक उईके को पत्र के जरिए 90 लाख रुपए के फर्जी अंडा आपूर्ति प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई कर वैसी जानकारी वॉटस्एप पर भेजने कहा है. साथ ही इस प्रकरण में आदिवासी विकास विभाग के सचिव दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे है, ऐसा आरोप भी विजय वडेट्टीवार ने किया है.

Back to top button