पत्रलेखन के घटते प्रमाण को देखते हुए डाक विभाग की अभिनव स्पर्धा
मित्रों को पत्र लिखो और पुरस्कार पाओ

* 20 मार्च तक सहभागी होने का आह्वान
अमरावती/दि.12 -भारतीय डाक विभाग की ओर से पत्र लेखन स्पर्धा ली जाएगी. पत्र लेखन के घटते हुए प्रमाण को देखते हुए और नई पीढी ने पत्र लेखन की ओर से पुन: मुडने की आवश्यकता को देखते हुए डाक विभाग ने यह अभिनव स्पर्धा आयोजित की है. स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लेखक को 50 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा. डिजिटल दौर में मानवी संबंध क्यों महत्वपूर्ण है? इस विषय को सामने रखते हुए पत्र लिखना होगा.
यह स्पर्धा संपूर्ण देश में डाक विभाग, शाला और शैक्षणिक संस्थानों के समन्वय से आयोजित की है. स्पर्धा के विजेताओं को विश्व डाक दिवस पर 9 अक्टूबर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. 9 से 15 वर्ष आयुगट के विद्यार्थी इसमें सहभागी हो सकते है. अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में पत्रलेखन कर सकते है. इस स्पर्धा में छात्रों की सहभागिता के लिए स्कूलों ने उनके अंतर्गत स्तर पर स्पर्धा आयोजित करना है. इसमें चयनित प्रवेशिका 20 मार्च तक डाक विभाग को भेजनी होगी. प्रवेशिका के पहले पन्ने पर नाम, संपूर्ण पता, संपूर्ण डाक पता व फोटो आदि जानकारी देनी होगी.
* पत्र लेखन के विषय
डिजिटल दौर में मानवी संवाद क्यों महत्वपूर्ण है? यह विषय पत्रलेखन स्पर्धा का है. यह स्पर्धा 9 से 15 आयुगट के लिए खुली रहेगी. लेखन केवल पत्र के स्वरूप में होना आवश्यक है.
* आवेदन की अंतिम तिथि
शालेय स्तर पर आयोजित स्पर्धा में चयनित प्रवेशिका 20 मार्च तक डाक विभाग को भेजना आवश्यक है.
* सर्कल स्पर पर पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार 50 हजार
द्वितीय पुरस्कार 15 हजार
तृतीय पुरस्कार 5 हजार
* राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार 50 हजार
द्वितीय पुरस्कार 25 हजार
तृतीय पुरस्कार 10 हजार





