महाशिवरात्रि के मौके पर फलाहार की सामग्री के दाम बढे
मूंगफली दो सौ के पार, भगर डेढ सौ रूपए प्रतिकिलो

* 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोडा, उपवास जेब पर भारी
अमरावती/दि.12–महाशिवरात्रि के मुहाने पर फलाहार की सामग्री के दाम बढने से आम लोगों को पसीने छूट रहे है. अमरावती के थोक बाजार में फल्लीदाना, भगर, राजगिरा के दर बडे पैमाने पर बढे है. चिल्लर बाजार में इसका सीधा फटका ग्राहकों को लग रहा है. खासकर फल्लीदाना के दाम 200 रुपए से पार होने से व्रतियों का खर्च बढ गया है. आने वाली महाशिवरात्रि के अवसर पर व्रत रखने वाले भक्तों की जेब पर भारी बोझ पडनेे वाला है. बाजार में फलाहार की सामाग्री के दाम बढ गए हैं और सिर्फ सूखे मेवे ही नहीं बल्कि साधारण फल भी महंगे हो गए हैं. खास तौर पर मूंगफली के दाम 175-200 रुपए और भगर के दाम 150 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की नाक में दम कर दिया है.
स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, फिलहाल बाजार में फलीदाना की आवक सीमित है. उसी समय बाहरी राज्यों में और निर्यात के लिए मांग बढी है. स्थानीय बाजार में किल्लत निर्माण हो गई है.
* देश में मूंगफली का उत्पादन घटा
इस वर्ष प्रमुख मूंगफली उत्पाद राज्यों में बारिश की अनियमितता, लागत क्षेत्र घटने से और उत्पादन खर्च बढने से कुल उत्पादन में भारी गिरावट हुई है.
* भगर में मिलावट की संभावना
बढ़ती कीमतों का फायदा उठाकर कुछ स्थानों पर भगर में मिलावट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. पुराना भंडार या घटिया गुणवत्ता का माल मिलाकर बेचा जा सकता है. इसलिए उपभोक्ताओं को खरीदारी से पहले पैकेट पर एगमार्क अवश्य देख लेना चाहिए.
* घर के बने चिप्स, फलाहार सस्ते
ब्रांडेड वेफर पैकेट की कीमतों और उनमें हवा की मात्रा को देखते हुए कई गृहिणियों ने घर का बना खाना पसंद किया है.
* मूंगफली ने तोडे रिकॉर्ड
इस वर्ष मूंगफली की कीमत ने पिछले कुछ वर्षों के रिकॉर्ड तोड दिए हैं. जो मूंगफली सामान्यतः 100 से 120 रुपए प्रति किलो मिलती थी, वह अब अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. इससे आम आदमी की थाली में चटनी महंगी हो गई है.
* आयात प्रतिबंध का असर
जहां एक ओर घरेलू उत्पादन कम हुआ है, वहीं विदेशों में भारतीय मूंगफली की भारी मांग है. निर्यात बढ़ने से स्थानीय बाजार के लिए भंडार कम हो गया है. नए माल की आवक लगभग बंद होने से दाम लगातार बढ रहे हैं.
* केले, आलू के चिप्स की मांग बढी
उपभोक्ताओं का तैयार नाश्ते की ओर रुझान बढा है. खासकर केले के वेफर और आलू के चिप्स ज्यादा बिक रहे हैं. व्रत के दिनों में जल्दी बनने वाले नाश्ते के रूप में इन्हें पसंद किया जा रहा है.
पूरा बजट बिगड गया
महंगाई की वजह से व्रत रखना मुश्किल हो गया है. मूंगफली और तेल इतने महंगे हो गए हैं कि समझ नहीं आता घर पर नाश्ता बनाएं या खरीदें. पूरा बजट बिगड गया है.
-रश्मि श्रीवास, गृहिणी
महाशिवरात्रि के कारण तेजी
माल कम आने और मांग ज्यादा होने से कीमतें बढी हैं. मूंगफली और भगर दोनों के दाम चढ़े हैं. महाशिवरात्रि के कारण तेजी है, लेकिन ग्राहक कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं.
सचिन साहू, किराना व्यापारी,
कौशल्या ट्रेडर्स