अमेरिका-भारत अंतरिम व्यापार करार पर हस्ताक्षर ना करें

विविध संगठन की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

दर्यापुर/दि.13 -अमेरिका-भारत अंतरिम व्यापार करार पर हस्ताक्षर न करें, इस मांग को लेकर दर्यापुर में विविध दल के नेता, किसान संगठन व कामगार संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप तहसीलदार जगदाले के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा.
संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आंदोलन की पार्श्वभूमि पर प्रस्तुत किए गए ज्ञापन में कहा गया कि, प्रस्तावित अंतरिम व्यापार करार के कारण भारतीय कृषी, दुग्धव्यवसाय, लघुउद्योग, रोजगार पर परिणाम होने की संभावना है. अमेरिकन कृषी व औद्योगिक वस्तुओं पर आयात शुल्क कम अथवा पूर्णतः रद्द करने के प्रस्ताव से देश अंतर्गत बाजार में सस्ती आयात बढकरप देश के किसानों की आय घटने का खतरा है. ज्ञापन में डीडीजी, मका, ज्वार का चारा, दुग्धजन्य पदार्थ, गेंहू, सोयाबीन तेल, इथेनॉल, फल, ड्राईफूड आदि उत्पादनों का विशेष उल्लेख किया गया है. अमेरिका-भारत अंतरिम/मुक्त व्यापार करार पर तुरंत हस्ताक्षर न कें, कृषी दुग्धव्यवसाय व अन्नसुरक्षा का बाधा लाने वाले करार का पुनर्विचार करें, किसान, कामगार व लघुउद्योगविरोधी नीति रद्द करें आदि मांगों पर सरकार ने सकारात्मक निर्णय न लेने पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में देश में उग्र व बेमियादी जनआंदोलन छेडने की चेतावनी इस समय दी गई. ज्ञापन देते समय राष्ट्रवादी काँग्रेस (श.प.) गुट के डॉ. अभयदादा गावंडे, भाकपा के कॉ. इंजी. अनिकेत वाकपांजर, संयुक्त किसान सभा के कॉ. नितीन गादे, शेतकरी संगठन के रविंद्रसिंह ठाकूर, गुड्डू भाऊ पटेल, प्रमोद पाटील होले, नमितभाऊ हुतके, रावसाहेब गावंडे, मुन्ना शेख, निलेश नागे, उमेश बुरे, गौरव देशमुख, अमोल टोले, महेश, कॉ. नईम मिर्झा, सुनील पाटील साबले, अशोक पाटील कोकाटे, रुपराव तिडके तथा शेतकरी संघटन के पदाधिकारी बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button