ड्रेसिंग पट्टी का गांजा सेवन के लिए दुरुपयोग
चांदुर बाजार के मेडिकल दुकान में ड्रेसिंग पट्टी की बिक्री में बेतहाशा वृद्धि होने की जानकारी

चांदुर बाजार/दि.13 – चांदुर बाजार शहर व तहसील में हाल में एक चौकानेवाली बात सामने आई है. किसी जख्म पर बांधने के लिए इस्तेमाल की जानेवाली ड्रेसिंग पट्टी कुछ युवकों द्वारा गांजा सेवन के लिए इस्तेमाल की जाती रहने की बात सामने आई है. इस करतूत के कारण मेडिकल दुकानदार और पालकों में चिंता व्यक्त की जा रही है. विशेष यानि पिछले कुछ माह से ड्रेसिंग पट्टी की बिक्री में बेतहाशा बढोतरी होने की बात प्रकाश में आई है.
वैद्यकीय इस्तेमाल के लिए तैयार की गई यह पट्टी जख्म स्वच्छ रखती है. रक्तस्त्राव रोकना और संसर्ग टालने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कुछ युवकों द्वारा इसका दुरुपयोग किए जाने की जानकारी स्थानीय स्तर पर सामने आई है. संबंधित पट्टी धीरे-धीरे जलती रहने से वह गांजा सेवन करनेवालों के लिए पसंदिदा होती रहने की जानकारी सामने आई है. इस कारण मेडिकल दुकान से इस पट्टी की खरीदी बढ गई है, ऐसा कुछ दुकानदारों का कहना है. एक दवाई विक्रेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि, पहले ड्रेसिंग पट्टी प्रमुख रुप से दुर्घटना, छोटे जख्म अथवा शस्त्रक्रिया के बाद इस्तेमाल की जाती थी. लेकिन अब युवकों द्वारा छोटे आकार की पट्टी की बार-बार मांग बढी दिखाई देती है. शुरुआत में इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया. लेकिन बाद में कुछ ग्राहकों के बर्ताव से संदेह निर्माण हुआ. पुलिस प्रशासन द्वारा इस पर कदम उठाना आवश्यक है. अमरावती जिले समेत तहसील में गांजे की बिक्री बढती दिखाई दे रही है. कुल मिलाकर ड्रेसिंग पट्टी की बढती बिक्री के पीछे का कारण तलाशना आवश्यक है. संबंधित यंत्रणा द्वारा इस ओर गंभीरता से ध्यान देना आवश्यक है. युवकों में बढते जा रहे व्यसन को रोकने के लिए समाज, प्रशासन और पालकों को एकजुटता से प्रयास करना समय की आवश्यकता हो गई है.
* इनके द्वारा ड्रेसिंग पट्टी का इस्तेमाल
ट्रक चालक, मजदूर यह ड्रेसिंग पट्टी का अधिक इस्तेमाल कर रहे है. तहसील के अधिकांश मेडिकल दुकानों में इस पट्टी की बिक्री का प्रमाण बढा हुआ दिखाई दे रहा है.
* कैसा होता है इस्तेमाल?
ड्रेसिंग की सफेद पट्टी में गांजा भरकर उसे चिलम जैसा बनाया जाता है. ड्रेसिंग पट्टी यह सूती धागे की रहने से वह धीरे-धीरे और काफी समय तक चलती रहती है और पूरी तरह जलती है. जला हुआ गांजा और पट्टी राख हो जाने से किसी को पता नहीं चलता. इस कारण खुलेआम उसका इस्तेमाल किया जा रहा है.
* विशेष ध्यान देना आवश्यक
ड्रेसिंग पट्टी का हो रहा दुरुपयोग यह गंभीर बात है. पिछले कुछ साल में युवाओं में व्यसन बढे है. प्रशासन द्वारा ध्यान देना आवश्यक हो गया है.





