पल्लवी गुडधे के परिवार को दे 50 लाख रुपए नुकसान भरपाई

संयुक्त रिपब्लिकन आघाडी की मुख्यमंत्री से मांग

* जिलाधिकारी आशीष येरेकर को सौंपा ज्ञापन
अमरावती/दि.16-खारतलेगांव की पल्लवी गुडधे (28) नामक विवाहिता की परिवार नियोजन ऑपरेशन के दौरान 23 जनवरी को डफरीन के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही मृत्यु हुई. इस महिला के दो छोटे बच्चे हैं. इस कारण मृतक के परिवार को शासन की तरफ से 50 लाख रुपए नुकसान भरपाई देने की मांग को लेकर संयुक्त रिपब्लिकन आघाडी ने आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम जिलाधिकारी आशीष येरेका को ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में कहा गया है कि पल्लवी गुडधे को एनेस्थिशीया देकर जिला महिला अस्पताल (डफरीन) के डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए परिवार नियोजन का ऑपरेशन किया. पश्चात उसकी हालत बिगड गई और वह कोमा में चली गई. हालत बिगडने से उसे पहले जिला अस्पताल पश्चात शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया. पत्नी की मृत्यु के बाद पति भूषण गुडधे ने संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की. इस प्रकरण में जांच समिति गठित की गई और पश्चात दो डॉक्टरों को कार्यमुक्त किया गया. समिति की. अंतिम रिपोर्ट आने पर डॉ. अनूप बोंद्रे की लापरवाही से ही पल्लवी की मृत्यु होने की बात स्पष्ट हुई. इस कारण उस पर फौजदारी मामला दर्ज करने और गुडधे परिवार को शासन की तरफ से 50 लाख रुपए नुकसान भरपाई देने की मांग संयुक्त रिपब्लिकन आघाडी ने की हैं. ज्ञापन सौंपनेवालों में अध्यक्ष डॉ. पी.एस. खडसे, खोरीपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रा. गोपीचंद मेश्राम,अशांत रंगारी, प्रकाश बनसोड, दादासाहेब क्षिरसागर, रमेश रामटेके, महादेवराव खंडारे, प्रभाकर घोडेस्वार, हरिदास शिरसाट, प्रभाकर शेंडे, प्रशीक पाटिल, रामेश्वर रामटेके, भुषण गुडधे, विनायक मोहने, मनोहर घोडेस्वार, विजय वानखडे, नामदेवराव वासनिक आदि का समावेश था.

Back to top button