जिले के 1432 गांव बने ‘मॉडेल’

‘ओडीएफ प्लस’ मॉडेल गांव घोषित

* स्वच्छता के लिए उपाययोजना
अमरावती /दि.17 – जिले के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत मैले पानी और घनकचरा व्यवस्थापन के तहत उपाययोजना के काम पूर्ण हो गए है. 1432 ग्राम पंचायत ‘ओडीएफ प्लस’ मॉडेल गांव के रुप में घोषित किए गए है. इसके लिए विशेष ग्रामसभा लेकर यह घोषणा की गई. स्वच्छता निमित्य इस गांव में विविध तरह की उपाययोजना की गई है.
स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव शौचमुक्त करने का अभियान केंद्र शासन द्वारा गांव-गांव चलाया गया था. इसमें सामूहिक बस्ती स्थल पर स्वच्छता गृह का निर्माण, दैनंदिन साफ-सफाई, खुले में मलमूत्र विसर्जन करनेवालों पर पाबंदी लगाना, कॅन्टोमेन्ट क्षेत्र से बहनेवाले नालों के बाजू में उद्यान का निर्माण आदि विविध उपक्रम चलाए गए थे. पश्चात केंद्र शासन ने ‘ओडीएफ प्लस’ गांव करने का अभियान शुरु किया. जानकारी ऑनलाइन भरी जाती है. इसकी प्रत्यक्ष जांच होने के बाद वह गांव ‘ओडीएफ प्लस’ के रुप में घोषित किए जाते है. इसके मुताबिक सातारा जिले 76 गांव ‘ओडीएफ प्लस’ मॉडेल गांव के रुप में घोषित किए गए है.

* 17 गांवों को प्रतीक्षा
‘ओडीएफ प्लस’ में 14 तहसीलों के 1588 गांव का समावेश है. इसमें से अब तक 1432 गांव मॉडल बनाए गए है. जबकि 46 गांव उजडे है, 8 गांव पुनर्वसित है. 17 गांव अब तक ‘ओडीएफ प्लस’ के रुप में घोषित नहीं हुए है. 6 गांव का कामकाज प्रगतिपथ पर है.

* 42 गांव की आबादी 5 हजार से अधिक
‘ओडीएफ प्लस’ में जिले के 42 गांव की आबादी 5 हजार से अधिक है. इसमें अचलपुर के 5, अमरावती 7, अंजनगांव सुर्जी 2, भातकुली 4, चांदुर बाजार 8, दर्यापुर 2, धामणगांव रेलवे 2, मोर्शी 6 और वरुड 6 के मुताबिक तहसीलनिहाय गांव का समावेश है. इसमें 14 में से 9 तहसील के गांव है.

Back to top button