वीजी राइस केंद्र का लोकार्पण
गुलालकरी परिवार और शिवाजी संस्था का संयुक्त उपक्रम

* संशोधन, इनोवेशन और कौशल्य विकास का अनूठा संगम
* प्राचार्य और प्रशांत गुलालकरी द्वारा जानकारी
अमरावती/दि.17 – श्री शिवाजी शिक्षा संस्था के अंतर्गत डॉ. पंजाबराव तंत्रनिकेतन महाविद्यालय और वसंतराव गुलालकरी राइस केंद्र का शुभारंभ आज होने जा रहा है. संस्थाध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख की अध्यक्षता में छत्रपति शिवाजी महाराज सभागार में होने जा रहे औपचारिक लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि एलआईटी विवि के संचालक मंडल सदस्य डॉ. माधव लाभे हैं. उसी प्रकार विश्वेश्वरैया संस्थान के अधिष्ठाता डॉ. यशवंत काटपाताल के हस्ते उद्घाटन हो रहा है. युवा उद्यमी समित सिंगई और सूर्यलक्ष्मी कॉटन के महाप्रबंधक हरीश मोहोड, परसिस्टंट सिस्टम के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत गुलालकरी, दिलीप इंगोले, हेमंत कालमेघ, डॉ. वी. जी. ठाकरे, डॉ. जी. आर. गोसावी भी प्रमुखता से उपस्थित रहे.
* तंत्रनिकेतन के सभागार से प्रारंभ
वसंतराव गुलालकरी राइस केंद्र का आज से ही पंचवटी चौक के रुरल इंस्टीट्यूट परिसर स्थित पंजाबराव देशमुख तंत्रनिकेतन कॉलेज के सभागार से आगाज हो रहा है. आगे इसमें सभी चारों उपक्रम संशोधन, नाविण्य, कौशल्य विकास और उद्यमिता के विभाग होंगे. जिसके मेंटर प्रशांत गुलालकरी है. प्रशांत गुलालकरी परशिस्टंट के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. उन्होंने अपने पिता वसंतराव गुलालकरी की स्मृति में यह राइस सेंटर शुरु करने की कल्पना और प्रयत्न किये. जिसे शिवाजी शिक्षा संस्था के सहयोग प्राप्त हुआ.
* बनेगी अपनी इमारत
वसंतराव गुलालकरी राइस सेंटर की अपनी भव्य इमारत शीघ्र साकार होगी. जहां विद्यार्थियों को पढाई का सही वातावरण और उनकी उन्नती के अवसर मिलने वाले है. आर्थिक और सामााजिक रुप से प्रभावी स्टार्टअप एवं प्रगती के हल वे प्राप्त कर सकेंगे. विदर्भ क्षेत्र में नाविण्यता को प्रोत्साहन देने और युवा, महिला, प्रगती से दूर घटकों के लिए अवसर पैदा करने का भी राइस सेंटर का लक्ष्य है. यह भविष्य आधारित शिक्षा और प्रशिक्षण इको सिस्टम बनाने का प्रतिष्ठित प्रयत्न होने की बात प्रशांत गुलालकरी ने कही.
* कक्षा से परे सिखावन
प्रशांत गुलालकरी ने बताया कि, कक्षा से परे जाकर ज्ञान प्राप्त करने के आकांक्षी विद्यार्थियों के लिए वीजी राइस सेंटर बिल्कुल सही स्थान होगा. जहां सभी प्रकार की सीखने की सुविधा होगी. प्रत्यक्ष उद्योग और मार्केट से जुडकर विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करेंगे. केंद्र का उद्देश्य विदर्भ की इंडस्टी को अपेक्षित कौशल्य पूर्ण मानव संसाधन उपलब्ध करवाना और विद्यार्थियों में ही उद्यमिता को प्रोत्साहन देना है. इसलिए केंद्र में व्यापक प्रयोगशाला, प्रोटोटाइप विकास क्षेत्र, सहकार्य झोन, सेमिनार व मिटींग हॉल उपलब्ध रहेंगे.





