इस्तीफे का निर्णय सीएम करेंगे
नरहरि झिरवाल का कहना

* मामला एफडीए के क्लर्क की रिश्वतखोरी का
मुंबई/ दि.17 – फूड व ड्रग विभाग के मंत्री नरहरि झिरवाल ने स्पष्ट कहा कि उनके मंत्रालय में क्लर्क राजेंद्र ढेरंगे की रिश्वतखोरी के प्रकरण में झिरवाल के त्यागपत्र संबंधी निर्णय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस करेंगे. झिरवाल ने कहा कि किसे मंत्री बनाए रखना है. अथवा निकालना है, यह मुख्यमंत्री का अधिकार है. वह निर्णय करेंगे. झिरवाल ने यह भी कहा कि लिपिक राजेंद्र ढेरंगे की उन्होंने जांच के आदेश तत्काल दे दिए थे. ढेरंगे फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं. ढेरंगे ने खुद के लिए 35 हजार की घूस लेने की बात कबूल करने का दावा भी राष्ट्रवादी नेता तथा मंत्री झिरवाल ने किया.
पिछले सप्ताह झिरवाल के एफडीए मंत्रालय में एसीबी ने ट्रैप लगाकर ढेरंगे को घूस लेते रंगे हाथ पकडा था. मामले की समूचे राज्य में गूंज हो रही है. कांग्रेस ने झिरवाल का मंत्री पद से त्यागपत्र मांगा है. ऐसे में झिरवाल ने स्पष्ट कहा कि ढेरंगे उनके मंत्रालय में आपूर्ति विभाग से स्थानांतरित किए गये थे. सामान्य प्रशासन महकमें को पत्र देकर ढेरंगे को मूल विभाग में भेज देने कहा है. नरहरि झिरवाल ने कहा कि एफडीए में हमेशा की तरह सुनवाई हो रही थी. उस समय स्टे देना, निलंबित करना और कुछ दिनों में संबंधित बातों की पूर्ति करने पर मेडिकल दुकानों का लाइसेंस संबंधी राहत देने की हमेशा की प्रक्रिया चल रही थी.





