विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए शिवाजी शिक्षण संस्था कटिबद्ध

हर्षवर्धन देशमुख का प्रतिपादन

मोर्शी /दि.18 विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता वृद्धि व शालाओं में आधुनिक, भौतिक सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से श्री शिवाजी शिक्षण संस्था सतत कार्य कर रही है. इस संस्था अंतर्गत सभी शालाओं के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की व्यवस्था के लिए शिवाजी शिक्षण संस्था कटिबद्ध है, ऐसा प्रतिपादन श्री शिवाजी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख ने किया. वे स्थानीय शिवाजी उच्च माध्यमिक शाला में 15 फरवरी को आयोजित मुख्याध्यापक, उपमुख्याध्यापक व पर्यवेक्षक की कार्यशाला में बोल रहे थे.
कार्यशाला की अध्यक्षता श्री शिवाजी शिक्षण संस्था अध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख ने की तथा प्रमुख अतिथि के रुप में संस्था के स्वीकृत सदस्य विजय ठोकल, उपव्यवस्थापक पंडित पंडागले, शिवाजी शाला के मुख्याध्यापक श्रीकांत देशमुख सहित संस्था की आजीवन सदस्य बबनराव चौधरी, शाला निरीक्षक मधुकरराव रोडे, संजीवकुमार खाडे, उद्धवराव ईखे, नंदकुमार मानकर, प्रा. अरविंद मंगले, विनायकराव गावंडे, हेमलता चौधरी, राजश्री कासलीकर, नीलकंठ यावले उपस्थित थे.
कार्यशाला के दौरान संस्था द्वारा विविध माध्यमिक शालाओं में वर्ष भर चलाये गये शैक्षणिक, सहशैक्षणिक, क्रीडा स्पर्धा, स्पर्धा परीक्षा मार्गदर्शन, भौतिक सुविधा व सौंदर्यीकरण, नवोपक्रमात्मक उपक्रम प्रस्तूत कर पॉवर प्वॉईंट ऑफ प्रेझेंटेशन के माध्यम से प्रस्तूत किया गया. जिसकी वजह से विविध शालाओं की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली एक-दूसरे तक पहुंचकर शैक्षणिक गुणवत्ता वृद्धि को बढावा मिलेगा, ऐसा चित्र दिखाई दिया. इस समय पंडित पंडागले ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संस्था की ओर से किये जाने वाले नियोजन की सविस्तार जानकारी दी.
उन्होंने ‘मुख्यमंत्री, माझी शाला सुंदर शाला’ चरण-3 अंतर्गत तहसील व जिलास्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाली शाला का विशेष अभिनंदन किया तथा बाकी शालाओं को भी इस महत्वकांक्षी उपक्रम की पूर्तता करने के लिए नियोजनबद्ध विशेष प्रयास करने का आवाहन किया. नई शिक्षा नीति के अनुसार अध्यापन पद्धति में सुधार, विद्यार्थियों का मूल्यमापन, शिक्षक प्रशिक्षण तथा शालाओं में भौतिक सुविधा को मजबूत करने जोर दिया जाएगा, ऐसा भी उन्होंने स्पष्ट किया. इस एक दिवसीय कार्यशाला को सफल बनाने मुख्याध्यापक श्रीकांत देशमुख, उपमुख्याध्यापक मिलिंद ढाकुलकर, विठ्ठल नवरे, शिक्षक प्रतिनिधि अशोक चौधरी के मार्गदर्शन में सभी शिक्षक, शिक्षिका व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अथक प्रयास किये.

Back to top button