डॉ. शाहिदा मुनाफ को ‘समाजरत्न’ पुरस्कार
शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए किया सम्मानित

धुलिया /दि.18 – जिले के धामण तहसील अंतर्गत बदलान स्थित छत्रपति कला महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. शाहिदा मुनाफ को ‘समाजरत्न’ पुरस्कार प्रदान किया गया. उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए उन्हें ‘समाजरत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. डॉ. शाहिदा मुनाफ एक कर्तव्यनिष्ठ, प्रतिभाशाली शिक्षिका है. उनके मार्गदर्शन से महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगती हुई है. अनेक छात्राओं ने स्नातक, स्नातकोत्तर तथा विविध पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है. कुछ छात्राएं डॉक्टरेट की ओर अग्रसर है.
डॉ. शाहिदा मुनाफ कक्षा में शिक्षण से लेकर छात्रवृत्ति की परीक्षाओं तक निरंतर छात्राओं का मार्गदर्शन करती है. उनकी इस सेवाभावना, कठोर परिश्रम तथा शैक्षणिक कार्यों के सम्मान स्वरुप उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया है. इसके पूर्व भी डॉ. शाहिदा मुनाफ एवं उनके पति अब्दूल मुनाफ को महाराष्ट्र उर्दू साहित्य अकादमी मुंबई का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार तथा अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है.
स्थानीय होटल रोटो राज में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षक, डॉक्टर, पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के कुल 34 गणमान्यों को समाजरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार जलगांव के प्रसिद्ध व्यक्तिमत्व अब्दूल करीम सालार, हाजी साबिर सेठ, हाजी अब्दूल रहीम, नुरुद्दीन मल्लाजी तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष एस. कुमार द्वारा प्रदान किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अविनाश मेश्राम, शशिकांत सर, डॉ. नितिन जाधव, डॉ. कामिनी मैडम, डॉ. अब्दूल अजीज इरफान, तबस्सुम मैडम, अजरा मैडम, आसिफ खान, शेख रसीद, प्यार मोहम्मद, डॉ. दंडे, डॉ. मो. इकबाल हुसैन, डॉ. नुसरत जहा ने शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की. इस समय हिंदू एवं मुस्लिम भाईयों के साथ पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे.





