सिपना अभियांत्रिकी महाविद्यालय का शिव जयंती महोत्सव

‘ जय जय जय शिवाजी ... जय जय जय भवानी ...’

* हजारों विद्यार्थियों की विशाल शिव महोत्सव रैली ने किया आकृष्ट
* कई शालाओं के नन्हें मुन्ने भी सहभागी
* सायंस्कोर से सबेरे 10 बजे निकले घुडसवार मावले और सजीव झांकियां
अमरावती/दि.19 – सिपना अभियांत्रिकी व तंत्रज्ञान महाविद्यालय के सिपना शिव महोत्सव-2026 अंतर्गत सायंस्कोर शाला के प्रांगण से भव्य-दिव्य शिव जयंती रैली का आयोजन किया गया. सबेरे 10 बजे गाजे बाजे और सजीव झांकियों संघ साइंसकोर से निकली भव्य बाइक रैली ने समस्त शहरवासियों का ध्यान अपने अनुशासन और छत्रपति शिवराय के प्रति आदर भाव के कारण सहज आकर्षित किया. सिपना कॉलेज द्बारा आयोजित संस्थाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय भाई श्रॉफ, प्राचार्य डॉ. संजय खेरडे, विद्यार्थी कार्यक्रम डॉ. प्रवीण मलसने, प्रा. अमित शाह, हर्ष रामटेके, स्नेहा वासनकर, अरुणा लावनकर सहित सभी जोशो खरोश से सहभागी हुए. शहर के प्रमुख चौराहों पर फ्लैश मॉब की प्रस्तुति और ढोल पथक के साथ जय जय जय शिवाजी….जय जय जय भवानी का गगनभेदी जयघोष ऐसा रहा कि देखनेवाले सभी उस घोष में स्वर मिलाने विवश हो गये.
* प्रमुख मार्गों से शिव संदेश
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती उपलक्ष्य आयोजित रैली की परंपरा अनेक वर्षों की है. जिसमें डेढ हजार से अधिक छात्र-छात्राएं उत्साह से शिवाजी के मावले बनकर सहभागी हुए. रैली शिवटेकडी, गर्ल्स हाईस्कूल, गणेशदास राठी चौक, इर्विन, जयस्तंभ, राजकमल, राजापेठ होते हुए बडनेरा रोड के सिपना कॉलेज पहुंची. अनेक शालाओं के भी विद्यार्थी रैली में सम्मिलित हुए थे. विशेषकर किशोर वय के विद्यार्थियों का जोश और जुनून देखते ही बना. जमकर केसरिया पताका, परचम लहराए गये. जिन पर राजे अंकित था. उसी प्रकार शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं भी अंकित रही.ढोल पथक के निनाद में सजे धजे युवक-युवतियो ने थिरक कर शिव जयंती का आनंद व्यक्त किया. पथक और शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पवृष्टि की गई.
* रैली में बुलेट सवार और फ्लैश मॉब
रैली में बुलेट सवार खास वेषभूशा में युवतियां, परचम लहराते मावले, सजाई गई जीप पर संस्थाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, शिवाजी महाराज की वेशभूषा में मेहरदीप पारखे, जीजा माता की भूमिका में ईशा डंबाले, सई माता की भूमिका में उन्नति चौधरी रही. ढोलपथक, फ्लैश मॉब, लाठियों से कवायत विशेष आकर्षण रहे. घुडसवार शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज भी थे. दमनी में जीजा माता, सई माता और ढोल-ताशों के साथ शोभायात्रा महाविद्यालय पहुंच वहां शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन किया गया. रैली और महोत्सव को सफल बनाने यथार्थ निहाटकर, प्राजक्ता मुंदे, मनस्वी देशमुख, भावेश रायके, गायत्री जाधव, राजनंदीनी, तनवी देशमुख सहित अनेकानेक प्राध्यापक, विद्यार्थीगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी कार्यरत रहे.

Back to top button