मृतक किसानों के घर पहुंचे सांसद बलवंत वानखडे
परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना

* शेंदूरजना बाजार में एक ही दिन दो किसानों ने की आत्महत्या
अमरावती/दि.21 – अमरावती विभाग और जिले में किसान आत्महत्या की श्रृंखला जारी हैं. पिछले डेढ साल में जिले में बडी संख्या में किसानों द्बारा आत्महत्या की गई हैं. तिवसा तहसील के शेंदूरजना बाजार के किसान दीपक भेलकर और राजेश सोनोने ने लगातार अतिवृष्टि और कर्ज से परेशान होकर दो दिन पूर्व आत्महत्या कर ली. एक ही गांव में दो किसानों द्बारा आत्महत्या किए जाने और अंतिम संस्कार एक के बाद एक होने से गांव में शोक व्याप्त हैं. इस अवसर पर संबंधित परिवार को सांत्वना देने केे लिए सांसद बलवंत वानखडे तत्काल गांव पहुंचे और दोनों किसान परिवार से मुलाकात कर उन्हेंं सांत्वना दी.
किसान दीपक भेलकर और राजेश सोनोने पसीना बहाकर अपने परिवार का पेट भरते थे. अल्पभूधारक यह किसान अथक परिश्रम और पैसे खर्च करने के बाद भी फसल हाथ न लगने से परेशान थे. ऐसे में बढते कर्ज की चिंता भी उन्हें सता रही थी. परिवार का पालन-पोषण कैसे करना यह चिंता भी उन्हें थी. इसी परेशानी के चलते दोनों किसानों ने आत्महत्या कर ली. परिवार का आधार चले जाने से भेलकर और सोनोने परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा. सांसद बलवंत वानखडे को किसाना आत्महत्या का पता चलते ही वे तत्काल शेंदूरजना बाजार पहुंचे. उन्होंने दोनों परिवार से मुलाकात की. आत्महत्याग्रस्त परिवार को शासन व प्रशासन द्बारा तत्काल सहायता मिलने बाबत नायब तहसीलदार आशीष नागरे व पटवारी देशमुख को सूचना देते हुए जिलाधिकारी कार्यालय से भी सांसद वानखडे ने संपर्क किया. इस अवसर पर नायब तहसीलदार आशीष नागरे, तहसील कांग्रेस अध्यक्ष वैभव वानखडे, अतुल गवड, दीपक सावरकर, सेतु देशमुख, बालासाहब घुरडे, संदीप ठाकुर, किशोर चौधरी, मुरलीधर चौधरी, वैभव ढवले, सिध्दार्थ खांडेकर, विश्वजीत बाखडे, यश करडे, गौरव चौधरी, विशाल सावरकर, आकाश मकेश्वर, रविंद्र भारती, कोतवाल व ग्रामवासी बडी संख्या में उपस्थित थे.





