22 रुद्राक्षों का डिब्बा, हरे रंग के द्रव्य की बोतल और बहुत कुछ…
अशोक खरात की गुफा में ‘भोंदूगिरी’ का अजब सामान!

* खरात के कार्यालय से जब्ती देख पुलिस भी हैरान
नाशिक/दि.3 – धार्मिक विधि के नाम पर महिला को फंसाकर उसके साथ अत्याचार करने के मामले में संदिग्ध भोंदूबाबा अशोक खरात को अदालत ने फिर से पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. जिला अदालत ने उसे 8 अप्रैल तक सात दिन की कस्टडी दी है, जिससे पहले जेल भेजे गए खरात की अब दूसरे मामले में फिर से पुलिस पूछताछ होगी.
* जबरदस्ती दवाएं देकर गर्भपात
में दर्ज इस मामले के अनुसार, 2020 से 2026 के दौरान कनाडा कॉर्नर क्षेत्र स्थित कार्यालय में पीड़िता को बुलाकर उसके साथ बार-बार अत्याचार किए जाने का आरोप है. आरोपी ने भविष्य का डर दिखाकर उसे अपने जाल में फंसाया. ‘मंत्र किया हुआ पानी’ देने के बहाने उसके साथ अत्याचार किया गया.
* 22 रुद्राक्षों का डिब्बा, अंक और अंग्रेजी अक्षर…
जांच के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध वस्तुएं जब्त की हैं. इनमें 22 रुद्राक्षों का डिब्बा, अंक और अंग्रेजी अक्षरों वाली पट्टी, काले रंग का भिंग और हरे रंग का द्रव्य भरी बोतल शामिल है. इन वस्तुओं का उपयोग कथित अघोरी कृत्यों के लिए किया जा रहा था, ऐसा शक जताया गया है. इसके अलावा, पीड़िता से लिए गए दस्तावेजों के आधार पर आर्थिक लेन-देन किया गया या नहीं, इसकी भी जांच जारी है. विशेष जांच दल (डखढ) इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहा है और आगे और चौंकाने वाली जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है.
* ईशान्येश्वर महादेव मंदिर संबंधी बड़ा खुलासा
विशेष जांच दल की जांच में अशोक खरात द्वारा की गई कई धोखाधड़ी सामने आ रही हैं. मीरगांव (तह. सिन्नर) के एक परिवार की 16 लाख की जमीन बहुत कम कीमत में लेने के लिए खरात ने दबाव बनाया था. उसने परिवार को डराया कि जमीन शापित है और नहीं बेचने पर परिवार में अनहोनी होगी. इसी दौरान परिवार की एक युवती की मृत्यु भी हुई. इसका फायदा उठाकर खरात ने कहा कि जमीन नहीं बेची तो और दो लोगों की मौत हो सकती है, ऐसा डर दिखाकर जमीन अपनी पत्नी के नाम करवा ली. इसी जमीन पर उसने ईशान्येश्वर महादेव मंदिर का निर्माण किया, यह सामने आया है.
* कल्पना खरात फरार, लुकआउट नोटिस जारी
नाशिक के भोंदूबाबा अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात फरार है, इसलिए एसआईटी अब उसके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. बेटे हर्षवर्धन से भी फिर पूछताछ की गई है. साथ ही कल्पना खरात के दो भाइयों से भी जांच की गई. दो दिन बीतने के बावजूद कल्पना खरात का पता नहीं चलने पर उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है.





