बुलढाणा के डॉक्टर की नागपुर में आत्महत्या

ऋत्विक ठाकुर कर रहा था एमएस की पढाई

नागपुर /दि.3 – नागपुर मेडिकल कॉलेज में एमएस की पढाई कर रहे बुलढाणा के डॉ. ऋत्विक सागर ठाकुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिससे वैद्यकीय क्षेत्र में खलबली मची है. आत्महत्या की वजह का पता नहीं लग पाया. गणेशपेठ पुलिस आगे जांच कर रही है. शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल के नेत्र विभाग में निवासी चिकित्सके रुप में काम भी कर रहे थे. दो दिनों से ड्यूटी पर नहीं आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सीधे बुलढाणा सागर ठाकुर को फोन लगाया. तब जाकर ऋत्विक की खुदकुशी का मामला उजागर हुआ.
ऋत्विक ने मुंबई के सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज और केईएम अस्पताल से एमबीबीएस की पढाई पूर्ण कर नागपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्नातकोत्तर पढाई के लिए प्रवेश लिया था. वह नेत्र शल्य विभाग में कार्यरत थे. गत 27 जनवरी को ही कॉलेज शुरु हुई थी. विभाग प्रमुख डॉ. दिलीप उमरे के यूनिट में काम कर रहे ऋत्विक ठाकुर गणेशपेठ बसस्थानक के पास होटल में रह रहे थे. सोमवार को भी ऋत्विक के कॉलेज न पहुंचने पर डॉ. उमरे ने पिता को फोन किया. सागर ठाकुर ने पुत्र को फोन लगाया, किंतु फोन रिसीव नहीं किया गया. तब बुलढाणा से ही होटल प्रबंधन को सूचित किया गया. कर्मचारियों ने दरवाजा पर दस्तक दी. कोई रिस्पॉन्स न मिलने पर गणेशपेठ थाने को सूचित किया गया. पुलिस ने आकर दरवाजा तोडा, तो ऋत्विक फंदे पर लटका दिखाई दिया. प्राथमिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

Back to top button