अनिल अग्रवाल के हस्ते महाकाल और गजानन महाराज की भव्य आरती

श्री गजानन महाराज बहुउद्देशीय संस्था

* बडनेरा रोड पर साकार हुई उज्जयनी
* गजानन महाराज प्रकट दिवस का अत्यंत उत्साहपूर्ण आयोजन
अमरावती/दि.3 – बडनेरा रोड पर मंत्री मोटर्स के सामने स्थित श्री गजानन महाराज बहुउद्देशीय संस्था के गजानन महाराज प्रकट दिवस उत्सव से संपूर्ण क्षेत्र उत्साह और भक्तिपूर्ण वातावरण में डूब गया है. वहां साकार की गई श्री अवंतिका नरेश अर्थात उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर और लोक कारिडोर की झांकी से भाविक अभिभूत हो गए हैं. रविवार 8 फरवरी को ‘श्री’ का 148 वां प्रकट दिवस मनाया जाएगा. अगले दिन प्रसादी रखे जाने की जानकारी श्री गजानन महाराज बहुउद्देशीय संस्था ने दी.
रविवार शाम प.पू. संत और विविध मान्यवरों के हस्ते झांकी का श्रीगणेश किया गया. दैनिक ‘अमरावती मंडल’ के संपादक अनिल अग्रवाल और श्री गजानन महाराज बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष लप्पी उर्फ चंद्रकुमार जाजोदिया के हस्ते महाकाल और गजानन महाराज की भव्य-दिव्य आरती की गई. भाविकों का उत्साह चरम पर रहा. जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा था. पूजन और अभिषेक का मंत्रोच्चार पंडित कुंदन महाराज, अभिजीत महाराज केतकर ने किया. रोजाना हजारों भाविक यहां श्री अवंतिका नरेश मंदिर के दर्शनार्थ उमड रहे हैं. सुंदर रोषनाई से आयोजन भव्य हो गया है. रोजाना अभिषेक, पूजा, भस्म आरती की जा रही है. रविवार 8 फरवरी को शाम 7.30 बजे ‘श्री’ की भव्य महाआरती और दीपोत्सव संपन्न होगा. भाविकों से अवश्य लाभ लेने का अनुरोध श्री गजानन महाराज बहुउद्देशीय संस्था ने किया है.
उसी प्रकार सोमवार 9 फरवरी को दोपहर 4 बजे से गजानन महाराज वायकर के काला के कीर्तन होंगे. पश्चात समर्थ हाईस्कूल परिसर में संध्या समय महाप्रसादी रखी गई है. आयोजन को सफल सार्थक करने श्री गजानन महाराज बहुउद्देशीय संस्था, अध्यक्ष चंद्रकुमार जाजोदिया, कार्याध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्याध्यक्ष दिलीप पोपट, स्वागताध्यक्ष कैलास गिरोलकर, स्वागताध्यक्ष किशोर गोयनका, मार्गदर्शक मनीष करवा, राजू ढोकणे, धर्मेंद्र मोहोलकर, संजय राजूरकर, सचिन मिसले, शुभम शेगोकार, महेश इंगोले, श्याम ढोकणे, आशीष ढोकणे, आनंद देशमुख, विकास तांबसकर, प्रेम हेले, संकेत काकड, चेतन अडोकार, अभिजीत बुचकले, अमोल रोहणकर, यश पंधे, गौरव मोकटकर, आयुष वाघमारे, सत्यम माथुरकर, अनूप महाजन, संस्कार कोल्हटकर, तुषार अनासाने, पार्थ गोमेकर सहित सैकडों कार्यकर्ता और श्रद्धालु जुटे हैं.
* गजानन महाराज की मूल पादुका दर्शन
संस्था की ओर से बताया गया कि, रविवार को गजानन महाराज की मूल चरण पादुका के दर्शन रखे गए थे. हजारों भक्त उमडे. आगामी रविवार 8 फरवरी को संध्या 7 बजे से श्री खल्लार बालाजी संस्थान की भगवान व्यंकटेश की उत्सव मूर्ति का दर्शन लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा. अत: अवश्य पधारने का अनुरोध संस्था ने किया है. संस्था के कार्यकर्ता गजानन महाराज प्रकट दिन महोत्सव हेतु एक माह पहले से तैयारियों में जुट जाते हैैं. सभी कुछ भव्य रुप में आयोजित होता है. हाल के वर्षों में यह शहर का एक प्रमुख उत्सव बन गया है.

Back to top button