20 को झुलेलाल जयंती पर निकलेगी भव्य-दिव्य शोभायात्रा

14 से 22 मार्च तक मनाया जाएगा झुलेलाल जयंती महोत्सव

* पूरे सप्ताहभर विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन
अमरावती /दि.18- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी साईं झुलेलाल वेलफेयर फाउंडेशन व झुलेलाल जयंती महोत्सव द्वारा चेट्रीचंड्र पर्व के निमित्य सिंधी समाज के इष्ट देवता झुलेलाल साईं का जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. जिसके तहत 14 से 22 मार्च तक झुलेलाल जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया है और इस महोत्सव के अंतर्गत आगामी 20 मार्च को शहर में झुलेलाल साईं की भव्य-दिव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी.
झुलेलाल जयंती के अवसर पर शुक्रवार 20 मार्च को दोपहर 4 बजे राजकमल चौक के पास स्थित नेहरु मैदान से झुलेलाल साईं की भव्य-दिव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. जिसके उपरांत राजकमल चौक पर शाम 4.30 बजे सिंधी समाज की सभी पूज्य पंचायतों सहित सिंधी एवं हिंदू संगठनों व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति में साईं झुलेलाल की महाआरती की जाएगी. जिसके उपरांत यह शोभायात्रा राजकमल चौक से आगे निकलकर श्याम चौक, नाईक मार्केट, प्रभात टॉकीज, जवाहर रोड, जयस्तंभ चौक, आदर्श होटल, चौधरी चौक, राम-लक्ष्मण संकुल, रामपुरी कैम्प, नानक नगर व कृष्णा नगर होते हुए सहकार नगर पहुंचेगी. जहां पर पूरे विधि-विधान के साथ इस शोभायात्रा का समापन होगा. इस शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण साईं झुलेलाल के बहिराणा साहिब की झांकी रहेगी. जिसके तहत ट्रैक्टर पर अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी. साथ ही इस शोभायात्रा में वारकारी दिंडी, महाकाल झांझ पथक, संदल, ढोल-ताशे, बग्घी का भी समावेश रहेगा. इसके अलावा इस शोभायात्रा के लिए जगह-जगह पर शरबत एवं प्रसाद की व्यवस्था विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा की जाएगी. साथ ही शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर इस शोभायात्रा का जल्लोषपूर्ण स्वागत भी होगा. शोभायात्रा के समापन पश्चात बहिराणा साहिब की अखंड ज्योत को पूजा-अर्चना पल्ला पढकर जल में विसर्जित किया जाएगा.
इसके अलावा 14 से 22 मार्च तक चलनेवाले झुलेलाल जयंती महोत्सव के तहत रविवार 15 मार्च को सुबह 10 बजे कृष्णा नगर स्थित बजाज धर्मशाला में निशुल्क रोगनिदान शिविर व शाम 5 बजे रामपुरी कैम्प मिठ्ठु चक्की चौक से भव्य बाइक रैली, सोमवार 16 मार्च को सुबह 11 से शाम 8 बजे तक बजाज धर्मशाला में महिला गृह उद्योग प्रदर्शनी, मंगलवार 17 मार्च को शाम 7 बजे पत्रकार कॉलोनी स्थित विद्याभारती स्कूल में रॉक स्टार नील के सुफी रैप धमाल आदि कार्यक्रम हुए. आज बुधवार 18 मार्च को शाम 6.30 बजे विद्याभारती स्कूल में सिंधी खानपान आनंद मेला का आयोजन किया गया है. गुरुवार 19 मार्च को शाम 7 बजे विद्याभारती स्कूल में अंकूर नटराजन एंड ग्रुप (कानपुर) द्वारा अघोरी नृत्य व राधा-कृष्ण रासलिला, शुक्रवार 20 मार्च को दोपहर 12 बजे रामपुरी कैम्प स्थित काकी मां दरबार में साईं झुलेलाल पूजन, आरती, बहिराणा साहब व अखंड ज्योत प्रज्वलित, शनिवार 21 मार्च को बजाज धर्मशाला में मातृ-पितृ पूजन दिवस रविवार 22 मार्च को रात 8 बजे भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा. इन सभी आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही शहर की सभी सिंधी पंचायतों के अध्यक्ष एवं सिंधी व हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे.
* इन लोगों की रहेंगी विशेष उपस्थिति
झुलेलाल जयंती के अवसर पर शिवधारा आश्रम के प.पू.संत डॉ. संतोषदेवजी महाराज, गद्दीनशिन संत कंवरराम साहिब के संत साई राजेशलालजी साहिब, रामपुरी कैम्प पूज्य पंचायत के अध्यक्ष डॉ. इंद्रलाल गेमनानी, कंवर नगर पूज्य पंचायत के अध्यक्ष संतोष सबलानी, अनूूप नगर पूज्य पंचायत के अध्यक्ष इंद्रलाल पुरसानी, बडनेरा पूज्य पंचायत के अध्यक्ष चंदुमल बिल्दानी, किशनचंद कोटवानी, नानक नगर पूज्य पंचायत, दस्तुर नगर पूज्य पंचायत समेत सांसद डॉ. अनिल बोंडे, पूर्व सांसद नवनीत राणा, विधायक संजय खोडके, विधायक सुलभा खोडके, विधायक रवि राणा, पूर्व पालकमंत्री प्रवीण पोटे, पूर्व पालकमंत्री जगदिश गुप्ता, पूर्व महापौर विलास इंगोले, स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, उपमहापौर सचिन भेंडे, कांग्रेस के शहराध्यक्ष व पार्षद बबलू शेखावत, दैनिक अमरावती मंडल व मातृभूमि के संपादक तथा पार्षद अनिल अग्रवाल, जिलाधिकारी आशीष येरेकर, मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक, पुलिस आयुक्त राकेश ओला, भाजपा शहराध्यक्ष नितीन धांडे, पार्षद दिनेश बुब, एड. प्रशांत देशपांडे, स्नेहा लुल्ला, महेश मुलचंदानी, गौरी मेघवानी, आशीष अतकरे, सोनाली नाईक, दीपक साहू (सम्राट), सीटीलैंड अध्यक्ष मुकेश हरवानी, कंवर नगर पूज्य पंचायत के पूर्वाध्यक्ष एड. वासुदेव नवलानी, प्रतिदिन व वृत्तकेसरी अखबार के संस्थापक संपादक नानकराम आहूजा, प्रतिदिन के संपादक प्रवीण आहूजा, सिटी न्यूज के चंदू सोजतिया, दैनिक हिंदुस्थान के संपादक विलास मराठे, स्थायी समिति के पूर्व सभापति डॉ. गिरीधारीलाल बजाज, मॉर्निंग वॉक ग्रुप के अध्यक्ष राजकुमार पिंजानी, हिंदू हुंकार संगठना के संस्थापक सुधीर बोपुलकर, उद्योजक हरिष पमनानी, भाजपा के महामंत्री बादल कुलकर्णी, नगमा फ्रॉग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील पमनानी, समाजसेवी लप्पीसेठ उर्फ चंद्रकुमार जाजोदिया, भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी पूर्व सभापति हरीश जगमलानी, समाजसेवक रामचंद संभवानी, महानगर संघ चालक उल्लास बपोरिकर, विहीप के शहराध्यक्ष अनिल साहू, उद्योजक घनश्यामदास पिंजानी, रमेशलाल पंजापी, हिंदुस्तान शिव प्रतिष्ठान के निशात जोध, हिंदू जनजागृति समिति के निलेश टवलारे, हिंदू क्रांति सेना के हेमंत मालवीय, राजापेठ गुरूसिंग सभा अध्यक्ष अमज्योत सिंह जग्गी, ड्रीमलैंड असोसिएशन के अध्यक्ष वासुदेव क्रिष्णानी, उद्योजक रोहित देशमुख, कोतवाली के थानेदार मनोहर कोटनाके, गाडगेनगर के थानेदार गोरखनाथ जाधव आदि उपस्थित रहेंगे.
* झुलेलाल जयंती महोत्सव समिति की कार्यकारिणी
झुलेलाल जयंती महोत्सव समिति – 2026 की कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजकुमार राजदेव, कार्याध्यक्ष रामचंद्र आहुजा, उपाध्यक्ष डेटाराम हरवाणी, थावरदास मेठानी, मोहन आहुजा, मनोहर धामेचा, सचिव सुरेश गंगवानी, सहसचिव विजय देवानी, दिलीप संभवानी, श्रीचंद फुलवानी, कोषाध्यक्ष कैलाश दलवानी, सहकोषाध्यक्ष प्रताप मदनानी, संयोजक जय मेठानी, सहसंयोजक आशीष बोधानी, जितेश वरनसिंघानी, दिलीप त्रिकोटी, स्वागत अध्यक्ष राजकुमार दुर्गई, चंद्रलाल लुल्ला, मोतीराम दलवानी, रवि भोजवानी, मुख्य संरक्षक राजेश मिरानी, अमर लुल्ला, दिनेश आहुजा, दिनेश देसाराजे हैं.
* साई झुलेलाल वेलफेअर की कार्यकारिणी
साई झुलेलाल वेलफेअर फाउंडेशन की कार्यकारिणी में अध्यक्ष बंटी पारवानी, उपाध्यक्ष नरेश सिरवानी, सचिव पवन वासवानी, कोषाध्यक्ष कैलाश दलवानी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश धनकानी, गोपीचंद आहुजा, कमलेश नावानी, दिलीप राघानी, डॉ. विक्की पिंजानी, धीरज पिंजानी, रितेश पारवानी, प्रेम मोटवानी, सुनिल कुकरेजा, अनिल पमनानी, राजेश भगतानी, सतीश कटारिया, शंकर कमनानी व लखन मेघानी का समावेश हैं.

Back to top button