रामनवमी पर स्व. लीलाबाई पुरूषोत्तमदास मुंधडा की स्मृति में भव्य सेवा कार्य

अमरावती/दि.30– रामनवमी के पाव अवसर पर स्व. लीलाबाई पुरूषोत्तमदास मुधडा की स्मृति में शहर के जूना मोटर स्टैंड स्थित मुख्य चौराहे पर भव्य नाश्ता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर श्रध्दालुओं व आम नागरिकों को करीब 2 क्विंटल पोहा एवं जलेबी का निशुल्क वितरण किया गया, जिसमें बडी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया. यह सेवा कार्य आर.पी. मुधडा एवं मनीष मुंधडा द्बारा पिछले कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा हैं. मुुंधडा परिवार का ययह सेवाभाव शहर में एक मिसाल बन चुका हैं.
* हर त्यौहार पर सेवा का संकल्प
मुधडा परिवार केवल रामनवमी तक ही सीमित नहीं हैं,बल्कि वर्षभर ईद, आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती एवं हनुमान जयंती जैसे विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर जूना मोटर स्टैंड पर नाश्ते के स्टॉल लगाकर नागरिकों को निशुल्क अल्पोहार वितरित करता हैं. इससे समाज में भाईचारे और एकता संदेश प्रसारित होता हैं.
* गर्मी में ठंडे पानी से राहत
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्व. लीलाबाई मुंधडा की स्मृति में पिछले कई वर्षों से ठंडे पानी का स्टॉल भी लगाया जा रहा हैं. इस स्टॉल के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 50 कैन ठंडा पानी राहगीरों एवं जरूतमंदों को उपलब्ध कराया जाता हैं, जिससे लोगों को गर्मी में बडी राहत मिलती हैं.
* निशुल्क एंबुलंस सेवा से मानवता की मिसाल
मुंधडा परिवार द्बारा चांदूर बाजार शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एंव जरूरतमंद मरीजों के लिए एंबुलंस भेंट स्वरूप प्रदान की गई हैं, जिसमें मरीजों को पूरी तरह निशुल्क सेवा दी जाती हैं. इस पहल से कई लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचने में मदद मिल रही हैं.
मंदिरों के जीर्णोध्दार में भी सक्रिय योगदान
इसके अलावा आर.पी. मुंधडा एंव उनके भाईयों द्बारा समय-समय पर शहर के विभिन्न मंदिरों का जीर्णोध्दार (पुननिर्माण) भी कराया जाता हैं. इससे धार्मिक स्थलों का स्वरूप निखर रहा हैं और श्रध्दालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं.
* सेवा और समर्पण की प्रेरणादायक कहानी
मुंधडा परिवार का यह सतत सेवाकार्य समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया हैं. उनके प्रयास न केवल जरूरतमंदों की मदद कर रहा हैं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत कर रहे हैं.





