6 को 20 झांकियों के साथ भव्य शिवजयंती शोभायात्रा

शिवसेना का भव्य आयोजन

* घोडे, उंट और दिंडी बढाएगी रंगत
* जिला प्रमुख संतोष बद्रे ने किया सहभागी होने का आवाहन
अमरावती /दि.28 शिवसेना ने तिथि के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाते हुए आगामी 6 मार्च को बुधवारा से भव्य-दिव्य शोभायात्रा निकालने का ऐलान किया है. जिसमें 20 सजीव झांकियों के साथ उंट, घोडे और दिंडियां रहेगी. शोभायात्रा में सभी शिव प्रेमियों से उल्लास, उमंग के साथ सहभागी होने एवं शिवराय का गगनभेदी जयघोष करने का आवाहन जिला शिवसेना प्रमुख संतोष बद्रे ने आज दोपहर प्रेस परिषद में किया. इस समय शहर प्रमुख अजय महल्ले, युवा सेना प्रमुख राम पाटिल, कामगार सेना के वेदांत तालन भी उपस्थित थे.
जिला प्रमुख बद्रे ने बताया कि, शोभायात्रा को अधिकाधिक दर्शनीय बनाने के लिए अनेक ढोल पथक, बाभुलगांव और जालना का संदल, उज्जैन का झांझ पथक भी रहेंगे. जोरदार आतिशबाजी की जाएगी. शोभायात्रा का मार्ग आजाद हिंद मंडल बुधवारा से प्रारंभ होकर सीताराम बिल्डिंग-अंबागेट-गांधी-राजकमल-श्याम-जयस्तंभ-प्रभात चौक-जवाहर गेट-सराफा-भाजीबाजार-नीलकंठ चौक से बुधवारा पहुंचेगी और परिपूर्ण होगी. पारंपारिक वेशभूषा में अवश्य शोभायात्रा में सम्मिलीत होने का आवाहन शिवसेना ने किया है.पत्रकार परिषद में संजय पलसोदकर, समीर कोरपे, शहर संगठक पंकज मुले, युवा सेना शहर प्रमुख सुरेश चव्हाण, उपशहर प्रमुख सूरज बरडे, राजेश पाठक, अमर परेसिया, शुभम साबले, अखिल ठाकरे, शहर प्रमुख सुनील राउत, शहर प्रमुख विवेक पवार, महिला आघाडी की संपर्क प्रमुख वर्षा भोयर, युवती सेना जिला प्रमुख कोमल बद्रे आदि उपस्थित थे.

Back to top button