111 दर्शनार्थियों का जत्था खाटू धाम रवाना

नगरसेवक दीपक साहू सम्राट ने किया आयोजकों का सत्कार

अमरावती/दि.12-मंगलवार सुबह नया अमरावती रेलवे स्टेशन से 111 महिला पुरुष भक्तों का जत्था खाटे धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ. इन सभी यात्रा के आयोजकों का नगर सेवक दीपक साहू सम्राट ने सत्कार किया. 10 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक श्री श्याम लखदातार परिवार सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट अमरावती द्वारा तृतीय खाटूधाम यात्रा आयोजित की गई. इस समय नया अमरावती रेलवे स्टेशन पर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजोग तायवाड़े , अंकेश खुरखुरिया, प्रतीक चूडासामा, राजू शर्मा, राहुल तायवाड़े, सुमित बावरा, मयंक छंगाणी, साहिल गुप्ता, शुभम साहू, विजय चढ़ार, आकाश पवार, मंगेश शर्मा, अटल मिश्रा, विठोबा पाटिल, तुषार वानखड़े, अमन जयराज, मयंक गोहिल, राजा तिवारी, अक्षय बोबडे, अथर्व विनकने, मिलन भैय्या बानपुरे, प्रशांत बानपुरे सह सभी दर्शन हेतु जाने वाले भक्तगण और सूरज बसेरिया, विशाल साहू, निकेश खुरखुरिया, भोला कुशवाह उपस्थित थे.
खाटूधाम के साथ साथ महालक्ष्मी मंदिर, जीणमाता मंदिर, सालासर धाम और सांवरियां सेठ की यात्रा व दर्शन इस यात्रा के मार्ग में शामिल है. रवाना होने से पूर्व इस दर्शन यात्रा के आयोजक और उनके मित्र परिवार श्री श्याम लखदातार परिवार विलासनगर का सत्कार मोरबाग प्रभाग के नगर सेवक दीपक साहू सम्राट ने शाल श्रीफल देकर किया और प्रतिवर्ष खाटू धाम यात्रा निकालने वाले संजोग तायवाडे, राहुल तायवाडे, विपिन गुप्ता व पूरे श्री श्याम लखदातार परिवार की पार्षद दीपक सम्राट ने भूरी भूरी प्रशंसा की और सफल सुखद आनंदमई यात्रा हेतु बधाई दी. स्टेशन परिसर जय श्री श्याम के नारे से गूंज उठा.

Back to top button