मालेगांव में गिरी लिफ्ट, बाल- बाल बचे इस्लाम पार्टी के नेता

महापौर चुनाव होते ही भयंकर घटना

मालेगांव / दि. 7- महापालिका भवन में आज दोपहर महापौर चुनाव के तुरंत बाद चौथी मंजिल से लिफ्ट गिर जाने से इस्लाम पार्टी के कई नेताओं की जान बच गई. लिफ्ट के चौथी मंजिल से छिटकने के बाद सीधे राउंड फ्लोर पर न जाते हुए पहली मंजिल पर दरवाजा अटक जाने से अनर्थ टल जाने का दावा किया जा रहा है. घटना से खलबली मची है. गनिमत है कि लिफ्ट में सवार सभी 18 लोग बाल- बाल बच गये.
क्षमता से अधिक भार, टूटी चेन
महापालिका भवन में अच्छी क्षमता की लिफ्ट है. महापौर चुनाव पश्चात काफी लोग लिफ्ट में सवार हो गये. क्षमता से अधिक भार के कारण उपर- नीचे ले जाती चेन टूट गई. जिससे लिफ्ट धडाम से नीचे गिरी. पहली मंजिल पर अटकी. पुलिस और दमकल ने लिफ्ट की ओर दौड लगाई. एक- एक कर सभी 18 लोगों को सावधानी से लिफ्ट से बाहर निकाला. वे लिफ्ट में फंस गये थे. उनमें इस्लाम पार्टी के आसीफ शेख, मुस्तकीन डिगनिटी और कुछ नगरसेवक तथा पांच पत्रकार भी शामिल थे. कोई जीवित हानि न होने से राजनेताओं, पत्रकारों ने ठंडी सांस ली.
शेख नसरीन बानो महापौर
इस्लाम पार्टी की शेख नसरीन बानो खालिद 43 वोट लेकर महापौर निर्वाचित हुई. शिवसेना की लता घोडके ने 28 वोट प्राप्त किए. समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के समर्थन से उप महापौर पद पर शान ए हिन्द को चुनकर लाया. शिवसेना के एड. नीलेश काकडे उप महापौर चुनाव में असफल रहे. भाजपा और एमआयएम ने यहां तटस्थ रहना उचित समझा. पीठासीन अधिकारी जिलाधीश आयुष प्रसाद थे.

Back to top button