बिजनेस पार्टनर बनाने का प्रलोभन देकर 11.71 लाख रुपए की ठगी

राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज

अमरावती/दि.6- बिजनेस पार्टनर करने के नाम पर एक युवक को 11 लाख 71 हजार 149 रुपए से ठग लिया गया. अपने साथ जालसाजी होने का पता चलते ही संबंधित युवक द्बारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं. यह घटना राजापेठ थाना क्षेत्र में घटित हुई. आरोपी का नाम नागपुर के धनकवडी नगर निवासी राजेश भीमराव घोंगडे हैं.
जानकारी के मुताबिक शहर के स्वस्तिक नगर निवासी अमोल पुरूषोत्तम बक्षी (25) नामक युवक ने आरोपी भीमराव भोगडे से फल्ली तेल की 10 बोतल खरीदी की. लेकिन अमोल के पास से यह तेल की बोतल किसी ने खरीदी नही की इस कारण उसने वह घर में इस्तेमाल कर ली. उसके बाद अनेक बार खाद्य तेल की बोतल अमोल खरीदता रहा और बिक्री न होने से वह घर में इस्तेमाल करता रहा. राजेश भोंगडे ने अमोल बक्षी को बताया कि उसका ग्रीन चिली नाम से कृषि माल का निर्यात करने का फार्म हाउस हैं. यदि 25 लाख रुपए दिए तो वह उसे (अमोल) कंपनी का पार्टनर कर देगा. लेकिन अमोल के पास इतने पैसे नही थे. तब राजेश ने उसे जितने पैसे हैं उतने पैसे देने पर ढाई प्रतिशत दर से मुनाफा देने और दुबई में नौकरी लगाकर देने का प्रलोभन दिया. काफी दिनों से राजेश से पहचान होने के कारण अमोल ने उस पर विश्वास कर आयडीबीआई बैंक से आरोपी के एसबीआई बैंक खाते अलग-अलग तारीख को पैसे जमा किए. इसमें से कुछ रकम राजेश ने अमोल को लौटाई. लेकिन 11 लाख 71 हजार 149 रुपए लौटाने के लिए टालमटोल करने लगा. बिजनेस पार्टनर न करते हुए और पैसे देने में भी टालमटोल किए जाने से अमोल को अपने साथ धोखाधडी होने का पता चला. तब राजापेठ थाना पहुंचकर उसने शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर राजापेठ पुलिस ने राजेश घोंगडे के खिलाफ धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button