नाबालिग को अगवा कर किया दुराचार
फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज

अमरावती/दि.6-शहर के एक परिसर में रहनेवाली 14 वर्षीय नाबालिग युवती को अगवा कर युवक द्बारा लैंगिक अत्याचार किए जाने की घटना फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक का नाम कल्याण नगर निवासी नीरज प्रवीण नेवारे (23) बताया जाता है.
जानकारी के मुताबिक पीडिता को बचपन में ही दत्तक लिया गया हैं. उसे दुपहिया वाहन चलाना अच्छा लगता हैं. 4 फरवरी को वह काफी समय तक घर नहीं पहुंची तो उसके पिता को लगा की उसकी बेटी गाडी चला रही होगी. लेकिन काफी समय तक न आने से पिता ने उसकी सभी तरफ तलाश की और पता न चलने पर उन्होंने फ्रेजरपुरा थाने में शिकायत दर्ज की. लेकिन दूसरे दिन पीडिता घर लौटी और सारी हकिकत अपने माता-पिता को बताई. पीडिता के मुताबिक नीरज नेवारे नामक युवक दोस्ती का फायदा उठाते हुए उसे महादेवखोरी परिसर में घुमने के बहाने ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसने जबरदस्ती उस पर लैंगिक अत्याचार किया. पीडिता के पिता की शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.