अकोला में डाबकी रोड पर नाबालिग का कत्ल
शहर में खलबली, मामूली विवाद में चाकू से वार

अकोला/दि.19 – डाबकी रोड थानांतर्गत बुधवार मध्यरात्रि के दौरान मामलू बात पर हुए युवकों के झगडे में एक नाबालिग को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई. वारदात से पूरे शहर में खलबली मची है. वहीं एसपी अर्चित चांडक का कहना है कि, आरोपी युवक शीघ्र दबोच लिये जाएंगे. उन्होंने बताया कि, प्राथमिक रुप से चौक में बैठने की जगह को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी. बात बढ गई और चाकू से कत्ल कर दिया गया.
मृत 17 वर्षीय युवक का नाम मोहम्मद माविश मोहम्मद आजम है. युवकों की दो टोलियों के बीच झगडा हुआ. जिसमें लातघुसों के बाद किसी ने चाकू निकालकर मोहम्मद मावीश पर वार कर दिये. मावीश को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल लेकर दौडे. उपचार दौरान उसकी जान चले जाने की जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस ने बताया कि, आरोपियों की सरगर्मी से खोजबीन की जा रही है. साथ ही एसपी अर्चित चांडक ने किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है. यह भी दावा किया कि, पुलिस आरेापियों को शीघ्र दबोच लेंगी. उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की है.





