सावंगा विठोबा के व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी
चांदुर रेलवे पुलिस ने किया मामला दर्ज

अमरावती/दि.18 – चांदूर रेलवे तहसील के सावंगा विठोबा के 47 वर्षीय व्यक्ति के साथ 75 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई. इस प्रकरण में विनोद कूकुडकर की शिकायत पर 16 दिसंबर को अज्ञात आरोपी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है. 25 अगस्त को सुबह 5.30 से 6 बजे के दौरान यह घटना घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक विनोद कूकुडकर के मोबाईल पर एक अनजान नंबर से फोन कॉल आया और उन्हें बताया गया कि उनके मौसेरे भाई की तबियत ठिक नहीं है. पहले वह उनके खाते में पैसे भेज रहा है, पश्चात मैसेज देखकर संबंधित डॉक्टर के खाता नंबर पर पैसे ट्रांसफर करे. बातचीत होने के बाद संबंधित व्यक्ति ने विनोद को डॉक्टर का खाता नंबर और युटीआर नंबर भी भेजा उस पर विविध चरणों में विनोद ने कुल 75 हजार रुपए भेजे. पश्चात उन्होंने संबंधित को कॉल किया तब कॉल नहीं लगा. उस समय अपने साथ जालसाजी होने का पता चलते ही 25 अगस्त को विनोद ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की थी. 4 माह बाद चांदूर रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं.





