शरीर पर धारन किया पोस्टर
पार्षद विक्की वानखडे का अनूठा विरोध

अमरावती/दि.18 – मनपा द्बारा शहर की सफाई के लिए नियुक्त कोणार्क कंपनी के खिलाफ नागरिकों का आक्रोश चरम पर हैं. दुसरी ओर पार्षद भी इसका विरोध कर रहे हैं. मंगलवार को आयोजित मनपा की सभा में कांग्रेस के पार्षद विक्की वानखडे ने अनुठे पध्दति से विरोध कर सभागृह का ध्यान आकर्षित किया.
पार्षद वानखडे ने अपने शरीर पर कोणार्क के खिलाफ लिखा पोस्टर धारण किया था. कोणार्क की ढिलाई रोके और शहर की स्वच्छता बचाओ यह शब्द अंकित थे. कुछ दिन पहले साफ सफाई के मुद्दो पर विशेष आमसभा बुलाई गई थी. नॉन स्टॉप 9 घंटे चली सभा में कोणार्क के खिलाफ सत्ताधारी और विरोधी दल के पार्षद आक्रमक हुए थे. मगर इस सभा में कोई निर्णय नहीं हुआ. मंगलवार की आमसभा में कोणार्क के खिलाफ चर्चा होने की उम्मीद की जा रही थी, मगर आमसभा केवल मनपा व्यापारी संकुलों के किराया और करारनामा पर चली. कोणार्क के खिलाफ पार्षदों का विरोधी दिन ब दिन बढता ही जा रहा हैं.





