सोलापुर में बडे उद्यमी ने की आत्महत्या
हाथ जोडकर 17 वीं मंजिल से कूदे सुनील सदारंगानी

सोलापुर/ दि. 6- यहां के प्रसिध्द उद्योजक तथा मूलतानी बेकरी के संचालक मालक सुनील सदारंगानी ने गुरूवार शाम बीजापुर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट की सबसे उपरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. जिससे समस्त सोलापुर में खलबली मची है. छलांग लगाने से पहले 17 वीं मंजिल पर चढते ही उन्होेंने हाथ जोडकर प्रार्थना की थी. इस बात का वीडियों वायरल हुआ है.
जानकारी के अनुसार पनाश अपार्टमेंट की 17 वीं मंजिल पर एक व्यक्ति हाथ जोडकर कुछ लोगों को खडा नजर आया. लोगों को मालूम न था कि वे प्रसिध्द कारोबारी सदारंगानी है. वह बिल्डिंग के कोने तक जाकर टहल रहे थे. सडक से गुजरते लोगों ने देखा और एक दूसरे को बताया. अचानक 59 बरस के सुनील मोतीलाल सदारंगानी ने छलांग लगा दी. उनकी आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पायी है. कहा जा रहा है कि कुछ दिनों से वह तनाव में थे. बीजापुर नाका पुलिस के निरीक्षक दादा गायकवाड, सुशांत वराले, विलास घुगे ने मौके पर भेंट दी. खून के सैलाब में सदारंगानी लथपथ पडे थे.





