रिंग रोड के होटल निमंत्रण में छापा, 3-4 कपल पकडे

अपराध शाखा की भरी दोपहर कार्रवाई

* घंटे से उपलब्ध करवाए जा रहे थे कमरे
अमरावती/ दि. 7- पुलिस की अपराध शाखा टीम ने आज दोपहर 4 बजे रिंग रोड की होटल में रंगरलियां मनाते 3-4 युगलों को पकडा. इस छापे से सर्वत्र खलबली मची है. प्राथमिक जानकारी में बताया गया कि होटल ओनर मात्र 600 रूपए घंटे से वहां कपल्स को कमरे उपलब्ध करवा रहा था. समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई शुरू थी.
समाचार के मुताबिक अपराध शाखा के दल ने रिंग रोड स्थित होटल निमंत्रण पर दबीश दी. यह होटल दीप किशोर वितोंडे की बताई जा रही है. उसने होटल के कमरे घंटे के हिसाब से भाडे पर देने का गौरखधंधा चला रखा था. भनक लगते ही पुलिस ने छापा मारा. रेड में 3-4 युगल पकडे गये. वहां से अश्लील सामग्री और कंडोम आदि बरामद होने की प्राथमिक जानकारी मिल रही थी. इन पंक्तियों के लिखे जाने तक पकडे गये कपल्स से पूछताछ की जा रही थी. क्राइम टीम के इस एक्शन को पुलिस आयुक्त के निर्देशों का असर बताया जा रहा है. सीपी राकेश ओला ने थानेदारों को उनके एरिया में कोई भी गैर कानूनी काम या धंधे न होने देने की सख्त चेतावनी दी है. ऐसे में आज की रेड के कारण सर्वत्र खलबली मची है. इस तरह की करतूतें पहले भी साइबर कैफे और स्पॉ में पकडी गई थी.

Back to top button