मतिमंद युवती पर अत्याचार करता नराधम धरा गया

ग्रामवासियों ने पकडकर किया पुलिस के हवाले

* शिरखेड थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.9 – शिरखेड थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय नराधम को मतिमंद युवती पर अत्याचार करते हुए ग्रामवासियों ने रंगेहाथ पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय पीडिता मतिमंद है. उसके बुढे दादा-दादी के साथ वह रहती है. घटना वाले दिन आरोपी संजय जयकृष्ण डोलस (45) यह गांव के तबेले के पीछे पीडिता को लेके गया और उस पर लैंगिक अत्याचार कर रहा था, तब ग्रामवासियों ने उसे देख लिया. पीडिता के मामा और दादा भी वहां पहुंच गये. सभी ने मिलकर आरोपी को पकड लिया. पश्चात शिरखेड पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही शिरखेड पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा. पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है.

Back to top button