मजदूरों के अधिकार के लिए करेंगे अर्ध दफन आंदोलन
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल येवले ने दी प्रशासन को चेतावनी

* मेलघाट के मजदूरों की समस्या तुरंत हल करे
अमरावती /दि.25 – मेलघाट अंतर्गत चिखलदरा व धारणी तहसील प्रशासन की अपेक्षा के चलते आदिवासी मजदूरों पर उपजीविका की समस्या निर्माण हुई है. प्रलंबित मजदूरी, बकाया बिल और ठेका कर्मियों की हडताल की वजह से सभी काम ठप्प हुए है. राज्य सरकार की अनदेखी के चलते मजदूरों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है. मजदूरों की समस्याओं को लेकर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल येवले के नेतृत्व में कार्यकर्ता मनरेगा के काम पर ‘सीसीडी’ के गड्ढो में अर्ध दफन आंदोलन कर राज्य सरकार का निषेध व्यक्त करेंगे, ऐसी चेतावनी जिलाध्यक्ष राहुल येवले ने प्रशासन को दी है. वह अपने कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर हाथों में मनरेगा बचाओ के पोस्टर लेकर पहुंचे.
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल येवले के नेतृत्व में प्रशासन को आंदोलन के पूर्व सूचना दी गई. जिसमें कहा गया कि, प्रलंबित मजदूरी, बकाया बिल व ठेका कर्मियों की हडताल की वजह से मनरेगा के काम ठप हो गए ह. फलस्वरुप ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्य बाधित हुए है. जिसमें सरकार हडताल खत्म करवाए. दो साल से बिल प्रलंबित है, किसानों के कुए और गोठे के बिल न मिलने से लोग कर्ज में डूब रहे है. तत्काल बिलों का भुगतान किया जाए, ऐसी मांग प्रशासन से की गई. इस समय कार्याध्यक्ष अनिकेत डेंगले, प्रदेश महासचिव नीलेश वानखडे, उत्कर्ष देशमुख, रितेश पांडव, परिक्षित जगताप, सागर कलाने, विधानसभा अध्यक्ष ऋग्वेद सरोदे, शैलेश कालबांडे, नीलेश डांगे, सचिन शेंडे सहित जिला व विधानसभा स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे.
* जटिल शर्ते रद्द कर, होली के पहले दे मजदूरी
मेलघाट के गांवों में नए वर्क कोड ओपन न होने से नए काम शुरु करने में अडचने आ रही है. 20 ऑनगोइंग काम की जटिल शर्तों के चलते काम नहीं हो रहे है. प्रशासक किसान व मजदूरों के साथ मजाक कर रहा है. कागजों पर घोडे नचाए जा रहे है. आदिवासी समाज के लिए दिवाली से बढकर होली का त्यौहार रहता है. विगत तीन माह से अकुशल मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली है. उनके पास पैसे न होने की वजह से भुखमरी की नौबत आई है. मजदूरी न मिलने से उनका होली का त्यौहार काला मनाया जाएगा. होली के पूर्व मजदूरों को मजदूरी दें.
– राहुल येवले
जिलाध्यक्ष, युवक कांग्रेस.