14 फरवरी को तहसील स्तरीय शिव वकृत्व स्पर्धा
स्व. सुमनबाई हरडे बहुद्देशीय संस्था व टोम्पे महाविद्यालय का आयोजन

चांदूर बाजार/दि.9 – अखिल तहसील शिव जयंती महोत्सव समिति, स्व. सुमनबाई हर्डे बहुद्देशीय संस्था व गो.सी. टोम्पे महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती व 356 वें शिवजयंती समारोह की पार्श्वभूमि पर तहसील स्तरीय शिव वकृत्व स्पर्धा का आयोजन 14 फरवरी को सुबह 10 बजे संत नामदेव सभागृह गो.सी. टोम्पे महाविद्यालय में किया गया हैं.
तहसील स्तर पर प्रतिष्ठित यह स्पर्धा विद्यार्थियों में छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को आत्मसात करने के लिए आयोजित की जा रही हैैं. इस साल स्पर्धा का विषय स्वयंरक्षण, स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत, शिवाजी महाराज का दृष्टिकोन, शिवाजी महाराज के दुदर्शी विचार, धर्म निरपेक्षता और सर्व धर्म समभाव हैं. इनमें से किसी भी एक विषय को स्पर्धकों को चुनना होगा. किसी दिए गए एक विषय पर कक्षा 4 से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियोंं को 5 मिनट में अपने विचार रखने होंगे.
वकृत्व स्पर्धा में कक्षा 7 से 10वीं के विजेता विद्यार्थियों को प्रथम पुरस्कार 1 हजार रुपए नकद, प्रमाणपत्र, सम्मानचिन्ह, द्बितीय पुरस्कार नकद 500 रुपए प्रमाणपत्र व सम्मानचिन्ह, तृतीय पुरस्कार नकद 300 रुपए व प्रमाणपत्र तथा सम्मानचिन्ह प्रदान किया जाएगा. इस स्पर्धा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभाग लेने का विद्यार्थियों से आवाहन अखिल तहसील शिव जयंती के संयोजक तुषार देशमुख ने किया हैं. अधिक जानकारी के लिए प्रा. मयूर चौधरी के मो. 7798060500 पर संपर्क करें.





