तीन साल के बालक का खेलते समय अपहरण

कामठी मार्ग के संघर्ष नगर की घटना

नागपुर/दि.14 – राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के जिले वाले उपराजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है. कामठी मार्ग के ऑटोमोटीव चौक के पास संघर्ष नगर से एक तीन साल के बालक का शुक्रवार 13 फरवरी की शाम अपहरण कर लिया गया. खेलते-खेलते यह बालक अचानक लापता होने के बाद कहीं पता न चलने पर हताश अभिभावक ने यशोधरा नगर थाने में अपना बेटा लापता होने की शिकायत दर्ज की. पुलिस ने घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उसकी सरगर्मी से तलाश शुरु की है.
लापता हुए बालक का नाम मो. कौनेन अन्सारी (3) है. कौनेन के पिता मो. इमरान यह कामगार है. समीप के कारखाने में वे कपडा तैयार करने का काम करते है. शुक्रवार की शाम 5 बजे के दौरान उनका तीन साल का बेटा घर के पास खुले मैदान में खेल रहा था. लेकिन अचानक वह गायब हो गया. शाम 7.30 बजे तक उसका कहीं पता न चलने पर चिंतित पालक ने यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने अवैध मानव तस्करी दल को सूचना देकर पूरी रात उसकी तलाश की. लेकिन अब तक उसका पता नहीं चला है.

Back to top button