कठोरा में युवक ने लगाई फांसी

नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/ दि. 27 – नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र में आनेवाले कठोरा बु. ग्राम ने एक 27 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना गुरूवार 26 फरवरी को घटित हुई. मृतक युवक का नाम आकाश आत्माराम मेश्राम (27) हैं.
जानकारी के मुताबिक मृतक आकाश मेश्राम को शराब की लत थी. 26 फरवरी को उसने घर में फांसी लगा ली. उसे तत्काल परिवार के सदस्य जिला अस्पताल ले आए. जांच करने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. शुभम नारायण मेश्राम (29) की शिकायत पर नांदगांव पेठ पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

Back to top button