साई नगर में लगाई युवक ने फांसी

बडनेरा थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.5- बडनेरा थाना क्षेत्र में आनेवाले साई नगर के पुष्पविहार कॉलोनी में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक अकोला जिले के मुर्तिजापुर का रहनेवाला हैं. लेकिन यहां नौकरी करता रहने से वह अपने मामा के घर रहता था. मृतक युवक का नाम प्रथमेश प्रल्हाद ठक हैं.
जानकारी के मुताबिक प्रथमेश साई नगर के पुष्पविहार कॉलोनी में अपने मामा अविनाश पवार के घर रहता था. 4 मार्च की रात 9 बजे के दौरान उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बडनेरा पुलिस को सूचना दी. बडनेरा पुलिस के दल ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. प्रथमेश की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया हैं. बडनेरा पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button