दगड पारवा बांध में डूबा युवक

10 मिनट में गोताखोरो ने निकाला शव

अकोला/दि.18 – बार्शीटाकली तहसील अंतर्गत दगड पारवा बांध में आज दोपहर एक युवक डूब गया. संत गाडगे बाबा आपातकालीन पथक ने केवल 10 मिनट में उसका शव खोज निकाला. युवक का नाम सुरेश घुगे (29) बताया गया है. वह अकोला जिले का ही रहने वाला होने की प्राथमिक जानकारी दी गई. उसी प्रकार पुलिस इस घटना की जांच दोनों एंगल से कर रही है कि, मामला आत्महत्या का है या घातपात का.
जानकारी के अनुसार दगड पारवा बांध की दीवार पर कुछ लोगों ने मोबाइल हैंडसेट और चपलों की जोडी देखी. तुरंत पुलिस को खबर की. पुलिस ने गाडगे बाबा पथक के दीपक सदाफुले को सूचित किया. उनके गोताखोर पहुंचे और गेट के पास 20-25 फीट गहरे पानी में सुरेश घुगे का शव खोज निकाला. सुरेश की डूबने से मौत हो जाने से गांव में दुख व्यक्त किया जा रहा है.

Back to top button