मामूली विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला
नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के मसानगंज की घटना

अमरावती /दि.11- शहर के नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के मसानगंज परिसर में मंगलवार 10 फरवरी की रात मामूली विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया गया है. जख्मी युवक का नाम अजय अहरवार बताया जाता है. जबकि हमलावर युवकों के नाम निर्मल, आदर्श और जयंत अहरवार है.
जानकारी के मुताबिक यह हमला चुनाव रंजिश के चलते होने की चर्चा है. लेकिन नागपुरी गेट पुलिस ने चुनावी रंजिश से इंकार करते हुए इसे आपसी विवाद बताया है. पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार मध्यरात्रि को 12.30 बजे के दौरान घटित हुई. अजय अहरवार नाश्ता कर रहा था तब तीनों आरोपियों ने उसके पास पहुंचकर किसी बात को लेकर विवाद किया और पहले लाथोघुसों से पीटा और बाद में चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. हमले के बाद सभी आरोपी फरार हो गये. जख्मी अजय अहरवार को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां पर उस उपचार जारी है. नागपुरी गेट पुलिस ने धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.