उधारी के पैसे न देने पर युवक का अपहरण

राजापेठ थाना क्षेत्र के जेवड नगर गोंडबाबा मंदिर के पास की घटना

अमरावती/ दि.31- उधारी के पैसे न देने पर एक युवक का अपहरण किए जाने की घटना 29 मार्च की रात 10 बजे के दौरान घटित हुई. अब तक युवक का पता न चलने पर अपहृर्त युवक के पिता ने राजापेठ थाने में शिकायत दर्ज की है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दो दल रवाना किए है. यह घटना राजापेठ थाना क्षेत्र के जेवड नगर गोंडबाबा मंदिर के पास घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक जेवडनगर निवासी अशोक देवराव उंबरकर (75) द्बारा सोमवार 30 मार्च को राजापेठ थाने में दर्ज की गई शिकायत में आरोप किया गया है कि 29 मार्च की रात उनके बेटे भारत उंबरकर का गोंडबाबा मंदिर के पास से अखिलेश वैद्य और उसके अन्य साथियों ने उधारी के पैसे न देने के कारण पर से अपहरण कर लिया. तब से उसका पता नहीं है. पुलिस ने घटना की गंभीरत को देखते हुए अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए दो दल रवाना किए है. इस घटना से जेवड नगर परिसर में खलबली मच गई है. मामले की जांच राजापेठ पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button