टिप्पर की ठोस से युवक की गई जान

जमील कॉलोनी चौक पर दर्दनाक हादसा

* बाइक भी क्षतिग्रस्त
अमरावती/ दि. 12- जमील कॉलोनी चौक वलगांव रोड पर आज दोपहर 1 बजे भीषण हादसा हो गया. टिप्पर की जबर्दस्त टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई. उसका नाम मोहम्मद जीशान मोहम्मद जाकीर (25, अपनी बेकरी वलगांव रोड, शरीफा मस्जिद) बताया गया है. पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है. हादसे से थोडी देर के लिए घटनास्थल पर वातावरण तंग हो गया था. इस मार्ग पर पिछले कुछ दिनों में ही दो तीन भयानक एक्सीडेंट हो चुके हेैं. आज की दुर्घटना के बारे में बताया गया कि टिप्पर ने जीशान की बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मारी.
जानकारी के अनुसार गिट्टी लदा टिप्पर वलगांव से नागपुर गेट की ओर आ रहा था. अजीज शादी हॉल के पास टिप्पर ने जीशान की बाइक एम.एच. 27 टीम 2466 को उतार पर जोरदार टक्कर मार दी.् बुरी तरह लहुलुहान जीशान को घटनास्थल पर जमा हुए लोगों ने किसी तरह जिला अस्पताल इर्विन में भर्ती कराया. किंतु उसकी जान पहले ही चली गई थी. जिससे भीड थोडी क्षुब्ध हो गई थी. इस मार्ग पर पहले भी हादसे हुए है और लोगों की जान ले चुके हेैं. ऐसे में वहां यातायात सिपाहियों के साथ सिग्नल व्यवस्था की डिमांड की जा रही ह््ै.

Back to top button