जीम से घर लौटती युवती को गुंडे ने किया कार से अगवा

जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास

* चेहरे पर थुंककर की अश्लिल हरकते
* किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी
* बंद कार में की मारपीट, गाडगे नगर थाना क्षेत्र की घटना
* वापस कार से छोडकर हुआ आरोपी फरार, मामला दर्ज
अमरावती/दि.5- गाडगे नगर थाना क्षेत्र में रहनेवाले एक 26 वर्षीय युवती को बुधवार 4 फरवरी की रात जीम से घर लौटते समय एक गुंडे ने बीच रास्ते में रोककर उसका कार से अपहरण कर लिया और चलती कार में उससे अश्लिल हरकते कर वलगांव के पास जंगल में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान आरोपी ने पीडिता के साथ गालीगलौच कर चेहरे पर थुंककर उससे मारपीट भी की. पश्चात किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वापस शहर लाकर छोड दिया. भयभीत हुई इस युवती ने रिश्तेदारों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक पीडित युवती गाडगे नगर थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती हैं. किरण शेवणे (30) नामक युवक उसका परिचित हैं और वह पीडिता का जबरदस्ती पिछले काफी समय से पीछा करता था. लेकिन पीडिता ने उसे कभी कोई प्रतिसाद नहीं दिया. इसके बावजुद किरण उसका पीछा करता था. अपराधिक प्रवृत्ती के किरण शेवणे ने पीडिता किसी से मोबाईल नंबर प्राप्त कर लिया और बार-बार पीडिता को फोन करता था. पीडिता के मुताबिक वह बुधवार 4 फरवरी की रात 8.30 बजे के दौरान कॉटन मार्केट परिसर के जीम में जाकर घर लौट रही थी तब किरण शेवणे किया कंपनी की काले रंग की एमएच- 27- 2812 क्रमांक की कार लेकर पीडिता के पास पहुंचा और उसे डरा धमकाकर अपनी कार में बैठने कहने लगा. पीडिता ने जब प्रतिकार किया तो जबरदस्ती किरण ने उसे अपनी गाडी में बैठाकर अगवा कर लिया. कार के दरवाजे लॉक कर वह उसे वलगांव रोड के जंगल में ले गया. जहां कार में ही अश्लिल हावभाव कर लज्जास्पद तरीके से चेहरे पर थूंककर पीडिता के साथ जबरदस्ती करने लगा और कपडे निकालने का प्रयास करने लगा. जिससे पीडिता काफी भयभीत हो गई और कार से किसी तरह बाहर निकलने का प्रयास करने लगी. लेकिन कार के दरवाजे आरोपी किरण शेवणे ने लॉक कर रखे थे. प्रतिकार करने पर मारपीट कर अश्लिल गालीगलौच करने लगा और हत्या करने की धमकी दी. किसी को भी कुछ बताने पर भाई और पिता को जान से मारने की धमकी दी. किसी तरह अपने आपको संभालते हुए पीडिता ने आरोपी से वापस शहर में छोडने का अनुरोध किया और अपनी एक सहेली को फोन लगाने कहां. किरण ने पीडिता की बात मान ली और उसकी सहेली को अपने मोबाईल से फोन किया तब पीडिता ने डरते हुए उसे शहर में आने पर उसे लेने आने कहा. पश्चात शहर में जिनके पास आरोपी पीडिता को छोड दिया. किसी तरह संभलकर वह घर पहुंची और आपबिती बताने के बाद रिश्तेदारों के साथ गाडगे नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पीडिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी किरण शेवणे के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 76, 78, 79, 115 (2), 140 (1), 296, 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की हैं.
* जिम के पास पीडिता के भाई से भी की मारपीट
आरोपी किरण शेवणे ने कार से पीडिता को जीम के पास शहर में छोडा तब पीडिता की सहेली के साथ उसका भाई भी पहुंचा था. पीडिता के भाई को देखते ही आरोपी किरण शेवने गाडी से उतरकर गालीगलौच करने लगा और मारपीट की. सभी को देख लेने की धमकी देकर कार लेकर वहां से भाग गया.
* आरोपी पर दर्ज हैैं हत्या का मामला
गाडगे नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी किरण शेवने अपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर इसके पूर्व हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हैं. उसे तडीपार भी किया गया था. वह गाडगेनगर थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी करता है. पीडिता इस कृत्य से काफी भयभीत हो गई थी. किसी तरह वह अपनी सहेली और भाई के साथ घर पहुंची. पश्चात देर रात उसने शिकायत दर्ज की.
* दो माह पूर्व किया था कार चढाने का प्रयास
पीडिता ने गाडगे नगर थाने में दर्ज की शिकायत में आरोप किया है कि किरण शेवणे ने इसके पूर्व दिसंबर माह में जब वह अपनी सहेली के साथ जा रही थी तब आरोपी ने उस पर कार चढाने का प्रयास किया था. लेकिन वह उस समय बच गई थी. बदनामी के डर से और भयभीत होकर उस समय उसने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की थी. पुलिस फरार आरोपी के तलाश में जुट गई हैं.

Back to top button