चिकन-मटन व्यवसाय को लेकर युवक पर जानलेवा हमला
हमले के बाद सभी आरोपी फरार

* गाडगे नगर थाना क्षेत्र के कठोरा नाका परिसर की घटना
अमरावती/दि.4- गाडगे नगर थाना क्षेत्र के कठोरा नाका परिसर में चिकन- मटन व्यवसाय को लेकर उपजे विवाद के चलते कुछ लोगों ने राजु मदनेकर नामक व्यवसायी पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना के कारण परिसर में खलबली मच गई थी. जख्मी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं. घटना के समय परिसर में तनाव निर्माण हो गया था और नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी.
जानकारी के मुताबिक कठोरा नाका से रंगोली होटेल की तरफ जानेवाले मार्ग पर चिकन-मटन का व्यवसाय करनेवाले व्यवसायियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद के चलते आरोपियों ने राजू मदनेकर पर हमला कर दिया. इस हमले में राजू मदनेकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले के समय कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और नागरिकों की भीड जमा हो गई, जिससे मार्ग का यातयात भी बाधित हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही गाडगे नगर पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा और स्थिति को काबू में कर लिया. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया. फिलहाल परिसर में बंदोबस्त तैनात हैं. जख्मी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं.





