आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद लेते अभिनंदन पेंढारी

अमरावती/ दि. 12 – युग श्रेष्ठ संत शिरोमणी आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनीराज के परम शिष्य तथा आचार्य 108 श्री समयसागर जी महाराज का मुनी संघ सिध्दक्षेत्र मुक्तागिरी में विराजित है. उस स्थान पर जाकर जैन महासमिति के विदर्भ अध्यक्ष अभिनंदन पेंढारी, महासमिति के उपाध्यक्ष प्रशांत गडेकर, वाशिम शहर के अध्यक्ष प्रमोद मानेकर, वेरूल के संजय महाजन, शशिकांत महाजन इन सभी ने श्री समयसागरजी महाराज का दर्शन लेकर उनका आशीर्वाद लेकर उन्हें शिरपुर व वेरूल में आने के लिए नारियल चढाकर आने का निवेदन दिया. वेरूल के आश्रम के भूतपूर्व विद्यार्थी इनका स्नेह सम्मेलन लिया जा रहा है. इन विद्यार्थियों ने कहा कि जैन धर्म पर मार्गदर्शन आपकी ओर से हो, ऐसी हमारी कामना है. इस समय आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ने इस संबंध में उपस्थितों की ओर से पूरी जानकारी ली.यहां से शिरपुर तथा वेरूल कितने किलोमीटर है. इस संबंध में चर्चा की तथा दिगंबर जैन महासमिति के कार्यो की जानकारी विदर्भ अध्यक्ष अभिनंदन पेंढारी व प्रशांत गडेकर ने दी. सभी महासमिति के सदस्यों को महाराज ने आशीर्वाद देकर धर्म कार्यो के कार्य समिति की ओर से निरंतर चलता रहे , ऐसी अपेक्षा व्यक्त की.





