नाबालिग पर अत्याचार के बाद हुआ गर्भपात

युवक पर मामला दर्ज, कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.20 -शादी का प्रलोभन देकर एक नाबालिग महाविद्यालयीन युवती पर अत्याचार किया गया. जिसमें पीडित युवती गर्भवती हो गई और उपचार के दौरान उसका गर्भपात होने की गंभीर बात उजागर हुई हैं. इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने 18 मार्च की रात वाठोडा शुक्लेश्वर निवासी संदिग्ध आकाश इंगले (37) के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया हैं.
15 साल 7 माह आयु की युवती अमरावती में 11 वीं विज्ञान शाखा में शिक्षा ले रही हैं. हाल ही में अचानक उसकी हालत बिगड गई और उसे लगातार तकलिफ होने से पालकों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया. जांच के दौरान डॉक्टरों ने वह दो माह की गर्भवती रहने की जानकारी दी. उपचार शुरू रहते पीडिता का गर्भपात हुआ. इस कारण यह मामला उजागर हुआ. एफआईआर के मुताबिक पीडिता की आकाश के साथ कुछ माह पूर्व पहचान हुई थी. वह अमरावती में शिक्षा ले रही हैं और हर दिन एसटी बस से आवाजाही करती है. यह उसे पता था. 25 दिसंबर 2025 को पीडिता कॉलेज छुटने के बाद बस डिपो गई तब आरोपी उसे दुपहिया पर बैठाकर खेत शिवार ले गया और वहां उस पर अत्याचार किया.

Back to top button