एक करोड से अधिक सोने की डकैती के मामले में आरोपी को मिली जमानत

एड. सैयद ताबिश की सफल पैरवी

अमरावती/दि.20- गाडगे नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज 1 करोड रुपए से अधिक डकैती के एक गंभीर प्रकरण में जिला न्यायालय द्बारा आरोपी को जमानत प्रदान की गई हैं. आरोपी की तरफ से एड. सैयद ताबिश ने सफल पैरवी की.
आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 309, 310 (4), 310 (5), आर्म एक्ट की धारा 4/25 तथा महाराष्ट्र पुलिस कानुन की धारा 135 तहत मामला दर्ज किया गया था. यह घटना 13 फरवरी को कठोरा नाका परिसर में घटित हुई थी. जहां एक ज्वेलर्स संचालक अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था तब कुछ अज्ञातों ने उसे रोककर सोने के आभूषण और पैसे लूट लिए थे. आरोप के मुताबिक लगभग 800 ग्राम सोना और 1 लाख 70 हजार रुपए नकद समेत कुल 1 करोड रुपए से अधिक का माल लूटा गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए गाडगे नगर पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया था. आरोपियों की जमानत याचिका पर न्यायालय में सुनवाई हुई. न्यायालय ने मामले के तथ्य एवं परिस्थियों को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली. इस सनसनी खेज प्रकरण में मुख्य आरोपी शोएब खान हैं. शोएब खान समेत अन्य 6 की जमानत जिला न्यायालय ने मंजूर की.

Back to top button