आचार्य त्र्यंबक गुरुजी जोशी योग व्याख्यानमाला 7 से

अमरावती/दि.5 – श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल, अमरावती द्वारा संचालित डिग्री कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, के योगशास्त्र विभाग के तत्वावधान में 45वीं आचार्य त्र्यंबक गुरुजी जोशी योग व्याख्यानमाला तथा 26वीं डॉ. एन. वी. करबेलकर स्मृति योग कार्यशाला का आयोजन 7 से 9 फरवरी के दौरान किया गया है.
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास देशपांडे करेंगे, जबकि श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल की सचिव डॉ. माधुरी चेंडके की प्रमुख उपस्थिति रहेगी. कार्यक्रम का उद्घाटन भूतपूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण खोडस्कर के करकमलों से संपन्न होगा. इस अवसर पर सेवानिवृत्त अभियंता विश्वनाथ जोशी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का संयोजन योगशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ. सुनील लबडे द्वारा किया गया है.
कार्यक्रम के प्रथम दिन 7 फरवरी 2026 को प्रातः 11.30 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित होगा. पश्चात प्रमुख वक्ता अपने विचार रखेंगे. तथा 8 फरवरी 2026 को प्रातः 9.00 बजे डिग्री कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, अमरावती के सहायक प्राध्यापक प्रा. प्रवीण अनासने योग और स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान देंगे.

Back to top button