होली व रंगपंचमी के दिन 709 वाहन चालकों पर कार्रवाई
शहर यातायात शाखा ने दुर्घटना टालने दो दिन चलाया अभियान

* ट्रीपल सीट के 373 और नशे में वाहन चलाने वाले 18 चालकों पर हुई कार्रवाई
अमरावती/ दि. 4 – होली व रंगपंचनी के दिन सडक दुर्घटनाओं को टालने के लिए पुलिस आयुक्त राकेश ओला के निर्देश पर शहर यातायात शाखा द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो पर नाकाबंदी कर कुल 709 वाहन चालकों के खिलाफ मोटार वाहन कानून के तहत कार्रवाई की गई. इनमें 18 वाहन चालक शराब के नशे में और 373 चालक ट्रीपल सीट वाहन चलाते हुए पाए गए.
जानकारी के मुताबिक पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने होली और रंगपंचमी के दिन लोग शराब के नशे में वाहन चलाने से होनेवाली दुर्घटना समेत विवाद व मारपीट जैसी घटनाओं को टालने के लिए आयुक्तालय परिक्षेत्र में तगडा बंदोबस्त तैनात किया था. साथ ही मुख्य मार्गो पर नाकाबंदी कर शहर यातायात शाखा के सहायक आयुक्तसंजय खताले संजय खताले के मार्गदर्शन में मोटार वाहन कानून का उल्लंघन करनेवालो के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. इसके तहत निरीक्षख प्रवीण वांगे, निरीक्षख रिता उईके, ज्योति विल्लेकर के नेतृत्व में राजापेठ, गाडगेनगर और फ्रेजरपुरा उपविभाग में विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलानेवाले 18, ट्रीपल सीट वाहन चलानेवाले 373, चलते वाहन पर मोबाईल से बात करनेवाले 31, यातायात नियम का उल्लंघन कर विपरित दिशा से वाहन चलानेवाले 23, मोटार वाहन कानून का उल्लंघन करनेवाले 262 और मॉडीफाय सायलेंसर के साथ लापरवाही से वाहन चलानेवाले 2 वाहन चालक ऐसे कुल 709 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
* यातायत नियमो का करें पालन
शहर यातायात शाखा के सहायक आयुक्त संजय खताले ने नागरिकों से आवाहन किया है कि दुर्घटना टालने के लिए नियमित हेल्मेट, सीटबेल्ट का इस्तेमाल कर यातायात नियमा का पालन करे, और सडक सुरक्षा नियम, यातायात चिन्ह, मोटार वाहन कानून आदि का सम्मान वाहन चालको ने किया तो दुर्घटना का प्रमाण कम होगा. साथ ही मोटार वाहन कानून के तहत होनेवाली कार्रवाई के दौरान आर्थिक नुकसान टाला जा सकेंगा.





