भुसावल संभाग में 8 लाख यात्रियों पर कार्रवाई

बिना टिकट का 68 करोड जुर्माना वसूला

अमरावती/दि.10 – भुसावल रेल मंडल ने चालू वित्त वर्ष में बिना टिकट, अनधिकृत, अवैध रुप से यात्रा करनेवाले 8 लाख 18 हजार यात्रियों को पकडा और उन पर जुर्माना की कार्रवाई करते हुए 68 करोड 86 लाख रुपए की तगडी कमाई की है. रेल मंडल के टिकट जांच दलों ने लगातार बिना टिकट यात्रियों के विरुद्ध अभियान छेडा हुआ है. आगामी मार्च तक यह आंकडा बढने की पूरी संभावना है.
* 40 प्रतिशत बढे बे-टिकट यात्री
रेल मंडल ने मीडिया से आंकडे शेयर करते हुए बताया कि, पिछले वित्त वर्ष की तुलना में बिना अथवा प्रॉपर टिकट बगैर पकडे गए रेल यात्रियों की संख्या में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं जुर्माने बात करें तो इसमें 61 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है. रेलवे ने नियम कडे करते हुए जुर्माने की राशि बढा दी है. उसी प्रकार जांच टीमें भी बिना टिकट यात्रियों को असल चालान देकर दंड वसूल करने में आगे हैं.
* सुविधा देने में आगे
रेल प्रशासन ने बताया कि, यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मंडल क्षेत्र में टिकट जांच मुहिम तेज की गई है. स्टेशन जांच, आकस्मिक जांच और विशेष टिकट जांच अभियान के माध्यम से यह सफलता प्राप्त हुई है. उन्होंने रेल यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने का आवाहन किया, ताकि असुविधा और दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके. रेल मंडल का यह भी कहना है कि, लगातार सुविधाएं और ट्रेनों की संख्या बढाई जा रही है.

Back to top button