अवैध रेती से भरे ट्रक पर कार्रवाई

ढाई लाख रुपए का जुर्माना

अमरावती/दि.18 – रॉयल्टी न रहने के बावजूद रेती की ढुलाई करनेवाले 16 चक्कोवाले ट्रक पर बडनेरा में राजस्व विभाग के दल ने मंगलवार को सुबह 11 बजे के दौरान कार्रवाई की. इस कार्रवाई में ढाई लाख रुपए का जुर्माना ठोंका गया. यह ट्रक अमरावती तहसील कार्यालय में जमा किया गया हैं.
एमएच 27-बीएक्स-4700 क्रमांक के ट्रक ने भारी मात्रा में रॉयल्टी न रहेने के बावजूद रेती की ढुलाई होने की जानकारी राजस्व विभाग को मिली थी. इस आधार पर दल ने जुनी बस्ती के चमन नगर के पास इस ट्रक को रोककर रॉयल्टी बाबत पूछताछ की. लेकिन वाहन संचालक के पास रेती संबंधित कोई भी रॉयल्टी नहीं मिली इस कारण ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाकर यह ट्रक अमरावती तहसील कार्यालय में जमा किया गया. अमरावती उपविभागीय अधिकारी अनिल भटकर के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई में नायब तहसीलदार टीना चव्हाण, मंडल अधिकारी विशाल धोटे, यशवंत चतुर, गजानन हिवसे, पटवारी विजय देशमुख, गोपाल लांजेवार, सूरज रताले, पवन बोंडे, राजेश दंदे का समावेश था.

Back to top button