जन्म-मृत्यू प्रमाणपत्र वितरण में हो रहा विलंब दूर करें
कांग्रेस शहराध्यक्ष व पार्षद बबलू शेखावत की मांग

अमरावती /दि.4 – महानगर पालिका के जन्म-मृत्यू प्रमाणपत्र विभाग की ओर से नागरिकों को प्रमाणपत्र देने में विलंब हो रहा है. जन्म-मृत्यु के प्रमाणपत्र को लेकर नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड रहा है. ऐसे में यह समस्या हल करने की मांग कांग्रेस के शहराध्यक्ष व पार्षद बबलू शेखावत ने की है. जिसमें उन्होंने इस आशय का निवेदन निगमायुक्त सौम्या शर्मा को सौंपा.
निवेदन में कहा गया कि, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर नागरिकों को मनपा के चक्कर काटने पड रहे है. कई नागरिकों ने तो 15 से 20 बार मनपा में चक्कर लगाए. उन्हें परेशानी के साथ उनके पैसों की बर्बादी भी हो रही है. मनपा द्वारा शुरु की गई नई प्रक्रिया के अनुसार जोन स्तर पर आवेदन स्वीकार कर मुख्यालय को भेजे जाते है, यह प्रक्रिया और जटिल हो गई है. नागरिकों को बडी कसरत करनी पड रही है. जल्द जल्द यह समस्या सुलझाए ऐसी मांग पार्षद बबलू शेखावत ने निवेदन सौंपकर की है.





