सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं….

एक से बढकर एक सुमधुर भजनों से गूंज उठा परिसर

* झूलेलाल जयंती उत्सव पर श्याम भजन संध्या
* मध्यप्रदेश की अधिष्ठा, अनुष्का ने दी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति
* सिंधी युवा मंच का आयोजन
अमरावती / दि.20 – सिंधी समाज के आराध्य दैवत वरूण अवतार श्री झूलेलाल साईं जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सिंधी युवा मंच द्बारा खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया. जिसमें खाटू श्याम बाबा का आकर्षक दरबार सजाया गया. इस अवसर पर मध्यप्रदेश की अधिष्ठा व अनुष्का जम्मा गायिका ने अपनी सुमधुर वाणी में सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए है…. जैसे खाटू श्याम बाबा के एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति देकर सभी श्रध्दालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
स्थानीय रामपुरी कैम्प परिसर के सहकार नगर के मैदान पर बुधवार 18 मार्च की रात 8 बजे श्याम लखदातार परिवार के विशेष सहयोग से खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाया गया व श्याम बाबा की आकर्षक झांकी साकार की गई. साथ ही बाबा का नामस्मरण करते हुए अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई. भक्तिमय वातावरण में सर्वप्रथम विधि-विधान से श्याम बाबा का पूजन एवं आरती की गई और उसके पश्चात जम्मा गायक दीपक उपाध्याय, रवि ओझा ने विविध भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रध्दालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए भजनों के माध्यम से सबका दिल जीत लिया.
इस अवसर पर मध्यप्रदेश से पधारी भजन गायिका अधिष्ठा व अनुष्का जैसे ही मंच पर आयी तो मानो उपस्थितों में नई उर्जा का संचार हो गया. उन्होंने श्याम बाबा के एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति देकर सभी श्रध्दालुओं को इस भक्ति संगीत के सागर में गोते लगाने मजबूर कर दिया. अधिष्ठा व अनुष्का ने अपनी सुमधुर वाणी में खाटू श्याम बाबा का गुणगान करते हुए दीनानाथ मेरी बात, छानी कोणी तेरे से, आंखडली चुराकर बाबा, जासी कठे म्हारे से…., हारा हूं बाबा तुझपे भरोसा, जीतूंगा एक दिन… कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आणो है….. थाने कोल निभानो हैं. कीर्तन की है रात…., हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, ये दुनिया वाले जलते हैं., हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं…., भरदें रे श्याम झोली भरदें, भरदें ना बहलाओं बातों में जैसे एक से बढकर भजन प्रस्तुत कर सभी श्रध्दालुआेंं को थिरकने पर मजबूर किया.
जैसे -जैसे रात गहरी होती गई वैसे-वैसे उपस्थित श्याम भक्त स्वयं उठकर थिरकते दिखाई दिए और सभी श्याम प्रेमी मानों भजनों में तल्लीन हो गये. उन्हें देख उपस्थित अन्य भाविक भी अपने कदमों को थिरकने से नहीं रोक पाए. इसमें विशेष बात यह रही कि रात 10.30 बजे के बाद भी श्याम प्रेमियों की उपस्थिति बनी रही. सहकार नगर के मैदान पर श्याम भक्तों का हुजूम उमड पडा. लोग मैदान के बाहर भी खडे रहकर श्याम बाबा के भजनों के रंग में रंगते नजर आए. एक ओर खाटू श्याम बाबा का दरबार सज रहा था. वही दूसरी ओर एक से बढकर एक भजनों के ताल पर श्याम प्रेमी झूमते नजर आ रहे थे.
इस अवसर पर महापौर श्रीचंद तेजवानी, नगरसेविका सोनाली नाईक, दीपक साहू सम्राट, महेश मूलचंदानी, सचिन नाईक, वैभव बजाज, पूज्य पंचायत रामपुरी कैम्प के अध्यक्ष डॉ. इंदरलाल गेमनानी, रमेश पंजापी तथा किन्नर अखाडा के सदस्यों ने भी उपस्थिति दर्ज की और इस कार्यक्रम की शोभा बढाई. सभी का पुष्पगुच्छ तथा शाल ओढाकर स्वागत एवं सत्कार किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित जम्मा गायिका अधिष्ठा व अनुष्का के साथ दीपक उपाध्याय एवं रवि ओझा का भी विशेष रूप से सत्कार किया गया.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने सिंधी समाज युवा मंच के मोहित भोजवानी, पवन आहूजा, नितिन मोटवानी, विजय अछडा, अभिषेक पंजापी, सन्नी मोटवानी, हरीष सुंदरानी, विक्की खत्री, दिनेश मीरानी, जीतू सदानी, प्रकाश उदासी, रमेश पिंजानी, जीतेश पिंजानी, राजेश मोटवानी, गिरीश जोतवानी, संतोष कारडा, प्रकाश माखेजा, नारायण खत्री, विशाल त्रिकोटी, लखन वादवानी, सुनील सोघानी, विक्की पिंजानी, विक्की नागवानी ने अथक प्रयास किए. इसके अलावा श्याम लखदातार परिवार के सदस्यों ने भी इस आयोजन में अपनी विशेष सेवाएं दी.

Back to top button